आपके एक कमांड पर गूगल चलाएगा गोली, देखें वीडियो

0

अभी तक आपने कई ऐसे काम देखे होंगे जो गूगल असिस्टेंट चुटकियों में कर देता है लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हर काम को चुटकी बजाते ही करने वाला गूगल असिस्टेंट आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। दरअसल, गूगल असिस्टेंट को लेकर एक एक्सपेरिमेंट किया गया,जिसमें हैरान करने वाली बात सामने आई है।

एक कमांड पर गूगल ने चला दी गोली

जानकारी के मुताबिक, एलेक्जेंडर रेबेन नाम के एक आर्टिस्ट ने गूगल असिस्टेंट के साथ एक्सपेरिमेंट किया है जिसमें असिस्टेंट ने एलेक्जेंडर के एक कमांड पर बंदूक से गोली चला दी। एलेक्जेंडर रेबेन ने इस पूरे एक्सपेरिमेंट को अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद उन्होंने इस एक्सपेरिमेंट के वीडियो को गूगल शॉट के नाम से यूट्यूब पर अपलोड किया है। यह वीडियो 30 सेकेंड का है, जिसमें रेबेन गूगल को आर्डर देते हैं।

रेबेन कहते हैं, ‘ओके गूगल, एक्टिवेट गन’। रेबेन का कमांड मिलते ही गूगल एक सेकेंड में फायर कर देता है और Sure, Turing on the gun कहकर रिस्पॉन्ड भी करता है।

रेबेन ने एक्सपेरिमेंट से समझाया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व

इस वीडियो में रेबेन ने यह एक्सपेरिमेंट एक सेब के साथ किया जिसमें फायरिंग सेब पर करवाई गई हालांकि सेब पर ज्यादा नुकसान नहीं हुआ सिर्फ उसका थोड़ा छिलका उतरा लेकिन इस एक्सपेरिमेंट के बाद यह सवाल जरूर उठता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को हमारे जीवन में कितना शामिल होना चाहिए। engadget.com से बात करते हुए रेबेन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने गूगल असिस्टेंट का प्रयोग किया लेकिन यह Amazon Echo या कोई और डिवाइस भी हो सकता था।

Also Read : यूपी का ऐसा गांव जहां…शादी करने से भी कतराते हैं लोग

आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी के आधार पर मशीनें काम कर रही हैं लेकिन, अब वो दिन भी दूर नहीं जब इनका इस्तेमाल किसी की जान लेने के लिए भी किया जाने लगेगा। खैर, इस एक्सपेरिमेंट के बाद कंपनियों को ध्यान दिलाने की जरूरत है कि उनके ये डिवाइसेस किसी के लिए हानिकारक न बन जाएं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More