गूगल ने नैन सिंह रावत के जन्मदिन पर डूडल बनाकर किया याद

0

गूगल ने 19वीं सदी के भारतीय खोजी नैन सिंह रावत के उपलब्धियों और उनके 187वें जन्मदिन का जश्न शनिवार को डूडल के साथ मनाया। वह तिब्बत का सर्वेक्षण करने वाले पहले व्यक्ति थे। तिब्बती भिक्षु के रूप में प्रसिद्ध रावत कुमाऊं क्षेत्र के अपने घर से काठमांडू, ल्हासा और तवांग तक गए।

गूगल ने डूडल बनाकर नैन सिंह रावत के जन्मदिन का मनाया जश्न

ब्रिटिश 19वीं शताब्दी में तिब्बत का नक्शा बनाना चाहते थे लेकिन उस समय यूरोपीय लोगों का हर जगह स्वागत नहीं हुआ करता था।रावत भौगोलिक अंवेषण में प्रशिक्षित, उच्च शिक्षित और बहादुर स्थानीय पुरुषों में से एक थे।उन्होंने ल्हासा के सटीक स्थान और ऊंचाई को निर्धारित किया, त्सांगपो का नक्शा बनाया और थोक जालुंग की सोने की खदानों के बारे में बताया।

Also Read : चोटी कटवा का आतंक: कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए श्रीनगर में प्रतिबंध लागू

भिक्षु बनकर लोगों को भ्रम में डाला

गूगल ने कहा, “उन्होंने एक सटीक माप गति को बनाए रखा। उन्होंने 2000 चरणों में एक मील को पूरा किया और एक माला का उपयोग करके उन चरणों को मापा। उन्होंने अपनी प्रार्थना चक्र और कौड़ी के खोल में एक कंपास छिपाया और यहां तक लोगों के एक भिक्षु के रूप में भ्रम में भी डाले रखा।”

गूगल ने डूडल में साहसी व्यक्ति को दूर तक देखते हुए दिखाया है

शनिवार को गूगल के डूडल में रावत को चित्रित किया। उन्होंने एक अकेले और साहसी व्यक्ति को दूर तक देखते हुए दिखाया है। व्यक्ति के हाथ में माला है औ उसके पास एक लाठी भी रखी हुई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More