Ganesh Chaturthi 2021: गणेश चतुर्थी पर बन रहा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, बेहद शुभ-लाभकारी

0

10 सितंबर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्यौहार मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पूरे देश में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश जी घर-घर विराजेंगे।

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी का ये महापर्व इस बार कई शुभ संयोग के साथ लेकर आ रहा है।

अगर आप इन शुभ संयोग पर गणेश पूजन करते हैं तो अति मंगलकारी होगा।

6 ग्रहों का शुभ संयोग

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, गणेश चतुर्थी पर इस बार 6 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है। यह व्यापारियों के लिए अतिलाभकारी होगा।

इस बार चतुर्थी पर छह ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे, जिसमें बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, शनि मकर राशि में, केतु वृश्चिक राशि तथा शनि मकर राशि में विद्यमान होंगे।

ग्रहों की ये स्थिति कारोबार करने वाले जातकों के लिए शुभ है। व्यापारी वर्ग के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगा और शेयर बाजार में भी लाभ होगा।

बन रहा रवियोग

वहीं इस बार गणेश चतुर्थी पर रवियोग में पूजन होगा। लंबे समय बाद इस बार चतुर्थी पर चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है।

चित्रा नक्षत्र शाम 4.59 बजे तक रहेगा और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा। वहीं 9 सितंबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 बजकर 57 मिनट तक रवियोग रहेगा, जो कि उन्नति को दर्शा रहा है।

इस शुभ योग में कोई भी नया काम और गणपति पूजा मंगलकारी होगी।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर रखें ये 7 चीजें, कान्हा हो जाएंगे प्रसन्न

यह भी पढ़ें: गुरुवार: जरूर करें केले के पेड़ की पूजा, आएंगी ढेर सारी खुशियां

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More