पूर्व RBI गवर्नर का जन्मदिन आज, जानें दिग्गज अर्थशास्त्री के बारे में बड़ी बातें

0

रघुराम राजन का जन्म 3 फरवरी, 1963 को मध्य प्रदेश के भोपाल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आर गोविंदराजन के घर उनके बड़े बेटे के रूप में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के आर के पुरम स्तिथ दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। उन्होंने 1981 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्नातक कार्यक्रम में दाखिला लिया। सर्वश्रेष्ठ ऑल-अराउंड छात्र के रूप में, उन्होंने 1985 में स्नातक होने पर निदेशक का स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इसके बाद 1987 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के मास्टर के साथ भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद से अकादमिक उपलब्धि के लिए स्वर्ण पदक के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में टाटा प्रशासनिक सेवाओं के लिए 2012 में लंदन बिजनेस स्कूल और 2015 में हांगकांग यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी दोनों ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। और 2019 में लौवेन के कैथोलिक विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, लेकिन डॉक्टरेट कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए थोड़े समय के बाद छोड़ दिया। फिर बाद में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरा किया।

अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भी रह चुके हैं पदस्थ…

जानकारी के लिए बता दें कि अक्टूबर 2003 से लेकर दिसंबर 2006 तक रघुराम राजन इंटरनेशनल मोनेटरी फण्ड (IMF) में इकनोमिक काउंसलर और डायरेक्टर ऑफ रिसर्च रहें थे। इस पद पर रहने वाले राजन सबसे कम उम्र के कैंडिडेट थे।

रहे चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर, बतौर RBI गवर्नर भी दी अपनी सेवाएं…

-यह ज्ञात हो कि आर्थिक क्षेत्र में रघुराम राजन की कार्य कुशलता और उनके समर्पण भाव को देखते हुए 10 अगस्त, 2012 को उन्हें कौशिक बसु की जगह पर भारत सरकार का चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर नियुक्त किया गया। जिसके बाद उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्रालय की में अनेकों सफल सुधार किए और देश के आर्थिक विकास की समीक्षा करते हुए अपनी नीतियों को भी स्पष्ट किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 27 फरवरी 2013 को रघुराम राजन के नेतृत्व में तैयार किया गया इकोनॉमिक सर्वे सदन और वित्तीय मामलों की कमेटी के समक्ष पेश किया गया था।

-साल 2013 के सितंबर में रघुराम राजन ने रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण किया था। जिसमें दिलचस्प बात यह है कि रघुराम राजन 50 साल की उम्र में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के सबसे यंग गवर्नर बने थे।

-उन्होंने 22वें गवर्नर डी. सुब्बाराव की जगह ली थी और वो सितंबर 2013 से सितंबर 2016 के दौरान आरबीआई के गवर्नर रहे। यही वजह है राजन को भारतीय आर्थिक क्षेत्र का जेम्स बॉन्ड भी कहां जाता है।

Also Read: जानिए, कौन हैं स्वतंत्र भारत की पहली स्वास्थ्य मंत्री, रखी थी एम्स की आधारशिला

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More