भेष बदलकर बैठी महिला पुलिसकर्मी से मनचलों ने की छेड़छाड़, मिला ऐसा सबक, देखें वीडियो

पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में सफर करने वाली कामकाजी महिलाओं, पढ़ाई करने वाली युवतियों व बच्चियों का पीछा कर फब्तियां कसने वाले मनचलों की वजह से महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

0

पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स में सफर करने वाली कामकाजी महिलाओं, पढ़ाई करने वाली युवतियों व बच्चियों का पीछा कर फब्तियां कसने वाले मनचलों की वजह से महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वहीं, कई बार युवतियां इन्हीं लोगों के हवस की शिकार भी हो जाती हैं। तो कई बार लड़कियों के हाथों से मनचलों की पिटाई भी हो जाती है और कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जातें हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो अलग प्रकार का है। जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी भेष बदलकर सड़कछाप रोमियों को सबक सीखाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल वीडियो:

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बस स्टॉप पर बैठी हुई है, तभी एक लड़का उससे बातचीत करने लगता है और आकर उसके बगल में बैठ जाता है। लड़की के बगल वाली सीट पर भी दो लड़के बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उनमें से एक लड़का उस महिला से कुछ बोलता है फिर वो भी जाकर उस महिला के बगल में बैठ जाता है। थोड़ी देर बाद ही वो सामान्य सी दिखने वाली महिला गुस्से में उठती है और अपने साधारण कपड़े हटाकर पुलिसकर्मी वाले रूप में आ जाती है। ये देखते ही तीनों युवकों के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी तीनों युवकों से उठक बैठक लगवाती है। इस दौरान युवक हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर GUNTASH BASSI (@guntashbassi) नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं। देखने से तो ये कहीं का सीसीटीवी फुटेज लग रहा है। फिलहाल ये नहीं पता कि ये वीडियो कहां का है।

 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि के शीर्ष से गुमनामी के अंधेरे तक, जानिए कौन थे भारत के सबसे योग्य व्यक्ति श्रीकांत जिचकर…

यह भी पढ़ें: अनोखा है कानपुर का जगन्नाथ मंदिर, गर्भगृह में लगा चमत्कारी पत्थर करता है ‘भविष्यवाणी’

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More