कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का भारत बंद, कहीं ट्रेनें थमीं तो कहीं लगा लंब जाम…

0

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसानों ने भारत बंद किया है। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में 40 से ज्यादा किसान संगठनों का भारत बंद के समर्थन में है।

किसानों के इस भारत बंद को करीब एक दर्जन से ज्यादा राजनीतिक दलों ने समर्थन किया है। बंद को देखते हुए दिल्ली, यूपी और हरियाणा में पुलिस अलर्ट पर हैं।

भारत बंद शुरू-

farmers protest

इस दौरान किसान अलग-अलग हाइवे पर चक्का जाम कर रहे और साथ ही रेलवे लाइनों को भी अवरुद्ध कर रहे हैं। किसान सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम रखेंगे।

किसानों के भारत बंद को कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां, आरजेडी, बीएसपी और एसपी सहित देश की लगभग हर विपक्षी पार्टी ने समर्थन देने का ऐलान पहले ही कर दिया है।

अलर्ट मोड पर पुलिस-

bharat-bandh-police

भारत बंद को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने पहले राष्ट्रीय राजधानी के सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढा दी है और अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया है।

इसके अलावा पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस भी अलर्ट पर है।

यूपी एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी ज़िला कप्तानों, DIG, IG, ADG को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए हैं। तमाम बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।

जगह-जगह लगा जाम-

dnd noida

भारत बंद के ऐलान के चलते नोएडा के डीएनडी में भीषण जाम लग गया है। इसके अलावा दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर गाड़ियां का लंबा जाम देखा गया।

हरियाणा स्थित बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रेक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

bahadurgarh

मालूम हो कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने बताया, “हम सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाना चाहते हैं। तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएं।”

‘हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं’-

Rakesh Tikait

इस बाबत भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एंबुलेंस, डॉक्टर या आपात स्थिति में जाने वाले लोग गुजर सकते हैं।

उन्होंने कहा​ कि हमने कुछ भी सील नहीं किया है, हम सिर्फ एक संदेश भेजना चाहते हैं। बाहर से यहां कोई किसान नहीं आ रहा।

उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानें अभी बंद रखें और शाम 4 बजे के बाद ही खोलें।

यह भी पढ़ें: ट्रैक्टर रैली हिंसा : SP-BSP ने की कृषि कानून रद्द करने की मांग

यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत का बड़ा बयान- उम्मीद है सरकार बातचीत करेगी, नहीं अगला कदम उठाएंगे  

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More