तमाम विवादों के बाद एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

0

वाराणसी : न जाने कितने विवाद और आलोचनाओं के बाद एलन मस्क ने एक बार फिर से दुनिया के सबसे बड़े आदमी बन गए है। फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्‍ट को पछाड़ते हुए करीब एक साल बाद मस्क ने यह रुतबा हासिल किया है। ट्वीटर की डील के बाद से मस्क काफी दबाव में चल रहे थे। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया में सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है।

टेस्ला के शेयरों का रहा बड़ा हाथ…

बता दें कि मस्क को फिर से शीर्ष पर पहुंचने में टेस्ला के शेयरों ने अहम् भूमिका निभाई है। क्या है कि टेस्ला इंक के शेयरों का मूल्य 2023 के सिर्फ 2 महीने में 90 फीसदी तक चढ़ चूका है। जिसके कारण ऐलान के संपत्ति में तेजी से इजाफा हुआ। 28 फरवरी, 2023 को एलन मस्‍क की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर (करीब 15.14 लाख करोड़ रुपये) आंकी गई है। सिर्फ 2023 में यानी दो महीने में ही उनकी संपत्ति में 50 अरब डॉलर यानी करीब 4 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, जो 36 फीसदी की तेज बढ़ोतरी है।

बर्नार्ड अर्नाल्‍ट को पछाड़ा…

मस्क को पिछले दिसंबर में फ्रांस के लक्ज़री ब्रांड लुइस वुइटन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट ने हरा दिया था। लेकिन सोमवार को बाजार बंद होने के बाद टेस्ला के शेयर मूल्य में उछाल ने स्थिति को उलट दिया और मस्क को शीर्ष स्थान पर वापस चढ़ने में मदद की। सूचकांक के अनुसार एलोन मस्क की संपत्ति अब $187 बिलियन है, जो अरनॉल्ट के $185 बिलियन व्यक्तिगत संपत्ति से अधिक है।

नवंबर 2021 और पिछले साल दिसंबर के बीच, टेस्ला के शेयरों में तेजी से कमी के कारण मस्क की संपत्ति में 200 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई और मस्क पहले व्यक्ति बन गए, जिन्होंने इतना धन खो दिया। टेस्ला प्रमुख की कुल संपत्ति नवंबर 2021 में $340 बिलियन से गिरकर दिसंबर 2022 में $137 बिलियन हो गई। यह एक ऐसा समय था जब मस्क ने एक विवादास्पद कानूनी लड़ाई के बाद ट्विटर पर कब्जा कर लिया था। निवेशकों की आशंकाओं के चलते टेस्ला को वॉल स्ट्रीट पर करीब 700 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

ट्विटर ने हाल ही में घोषणा की कि वह कंपनी में 3,700 से अधिक नौकरियों में कटौती कर रहा है – लगभग आधा कार्यबल – अधिग्रहण के बाद लागत को और कम करने के लिए।

Also Read: Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, करें फटाफट खरीदारी, देखें क्या है ताजा भाव

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More