Eid-Ul-Fitr: भारत में ईद आज, जानें अन्य मुस्लिम देशों की स्थिति…

Eid-Ul-Fitr 2025: दुनियाभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. रमजान महीने के खत्म होते ही शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. इस्लामिक मान्यता के अनुसार ईद मनाने की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने की थी.

 

ईद का चांद आज नहीं आया नज़र, मंगलवार को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर | Eid-ul-Fitr 2022 : Moon not sighted, Eid to be celebrated on Tuesday

चांद बिन अधूरा त्यौहार…

बता दें कि ईद का त्यौहार चांद के दीदार के बिना अधूरा माना जाता है. रमजान महीने के अंतिम दिन चांद नजर आने के अगले दिन ईद मनाई जाती है. कई बार भारत में सऊदी अरब के चांद के देखे जाने के आधार पर भी ईद मनाई जाती हैं. बता दें कि अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ही ईद मनाई जाती है. जिस दिन चांद नजर आता है, उस दिन लोग चांद रात की मुबारकबाद अपने लोगों को देते हैं.

EID UL Fitr 2025: सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद, जानें भारत में किस दिन मनाया जाएगा त्योहार - Eid ul fitr 2025 date Crescent for the month of Shawwal 1446

सऊदी में एक दिन पहले ईद का त्यौहार…

बता दें कि सऊदी अरब में ही सिर्फ ईद ही एक दिन पहले नहीं होती, बल्कि रमजान की शुरुआत भी सऊदी में एक दिन पहले हो जाती है. भारत में इस साल रमजान की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी, जबकि सऊदी में 1 मार्च को ही पहला रोजा रखा गया था.

अलग- अलग ईद का त्यौहार…

गौरतलब है कि भारत, पाकिस्तान, ईरान, बांग्लादेश जैसे देशों में ईद-उल-फितर का त्यौहार आज बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है. जलवायु परिस्थितियों और भौगोलिक स्थिति के कारण, सऊदी अरब, अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान और भारत जैसे देशों में ईद अलग-अलग तारीख को मनाई जाती है.

खगोलीय गणनाओं के चलते चांद का दीदार नहीं…

बता दें कि मुस्लिम समुदाय में चांद का महत्त्व होता है इसलिए चांद को देखकर त्यौहार मनाए जाते हैं. दूस,री ओर खगोलीय गणनाएं बताती हैं कि रमजान 30 दिनों का होगा. इस आधार पर, अधिकतर देशों में ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025 यानि आज मनाया जा रहा है.

Eid 2025 moon sighting highlights: Saudi Arabia, UAE spot Shawwal crescent; Muslims to mark Eid-ul-Fitr on Sunday Mar 30 | Hindustan Times

पहले नजर आता है चांद…

बता दें कि खलोगीय घटना में चांद की स्थिति कुछ इस प्रकार है जिसके चलते वह कुछ जगह पहले और कुछ जगह बाद में नजर आता है.

भारत-14 डिग्री
बांग्लादेश-13 डिग्री
नेपाल-13 डिग्री
कराची( पाकिस्तान)-14 डिग्री
ईरान-15 डिग्री
अफगानिस्तान-14 डिग्री

ALSO READ: मणिपुर- नागालैंड में 6 महीने बढ़ा AFSPA, गृह मंत्रालय का आदेश

आमतौर पर, जब चांद की ऊंचाई 10 डिग्री या उससे अधिक होती है, तो उसे देखा जा सकता है लेकिन जब चांद की ऊंचाई 10 डिग्री से कम होती है तब इसे नहीं देखा जा सकता है. इसी के चलते सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों में ईद एक दिन पहले मनाई जाती है जबकि दूसरी देशों में एक दिन बाद.

सऊदी अरब, यूएई, कतर और अन्य मध्य पूर्वी देशों में ईद…

बता दें कि इन देशों में चांद एक दिन पहले दिखाई देता है इसलिए यहां पर रमजान एक दिन पहले शुरू होता है और ईद भी एक दिन पहले मनाई जाती है.

ALSO READ : Eid-Ul-Fitr 2025: ईद का त्यौहार आज, क्या है इसका महत्त्व

भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों में ईद…

वहीँ, अगर भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसे दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो इन देशों में चांद एक दिन बाद नजर आता है इसलिये यहां रमजान एक दिन बाद शुरू हुआ तो ईद का त्यौहार भी एक दिन बाद मनाया जाता है .इसलिए यह त्यौहार आज मनाया जा रहा है.