स्किन से जुड़ी इन तीन गंभीर समस्याओं को दूर करने का असरदार उपाय

खानपान की गलत आदतों से मोटापा, डायबिटीज़, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तो होती ही है साथ ही स्किन पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। 

0

खुद को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर खानपान का होना बहुत आवश्यक है। खानपान की गलत आदतों से मोटापा, डायबिटीज़, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तो होती ही है साथ ही स्किन पर भी इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।  गलत खानपान से वक्त से पहले बुढ़ापा, कील-मुहांसें, पिग्मेंटेशन जैसी कई समस्याएं परेशान करने लगती हैं। इन समस्याओं पर यदि ध्यान न दिया जाए तो ये परमार्नेंट घर बना लेती हैं। इन समस्याओं को खानपान और स्किन केयर रूटीन द्वारा कैसे दूर कर सकते हैं ? आइए जानते हैं इस बारे में।

प्रीमैच्योर एजिंग:

प्रीमच्योर एजिंग, सरल भाषा में कहें तो समय से पहले बुढ़ापा आने की सबसे बड़ी वजह गलत खानपान होता है। इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। साथ ही बहुत ज्यादा चीनी, नमक और ऑयली चीजें भी खाने से परहेज करना चाहिए। रात में सोने से पहले चेहरे को जरुर धोने के बाद क्लेंजर और मॉयश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

लार्ज पोर्स:

चेहरे के दाग धब्बे हो या बड़े रोम छिद्र आपकी चमक को कम करते हैं। बड़े पोर्स चेहरे की खूबसूरती को कम करने का काम करते हैं इसलिए इनसे भी बहुत ज्यादा समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए ऑयल फ्री फेस वॉश से चेहरे को साफ़ करना आवश्यक होता है। खानपान में विटामिन ए और सी से भरपूर चीज़ें खाना फायदेमंद रहेगा।

कील-मुहांसे:

चेहरों पर एक साथ कई कील-मुहांसे को देखकर केवल लड़कियां ही नहीं नहीं बल्कि लड़के भी काफी परेशान हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले फेसवॉश से चेहरा धोने के साथ ही बाहर निकलने से आधे घंटे पहले सन ब्लॉक क्रीम जरुर लगाना चाहिए। पिंपल्स निकलने पर जितना हो सके सादा भोजन करना चाहिए साथ ही तली हुई चीजें, मसालेदार चीजें, गरम चीजें खाने से परहेज करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला आज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More