Dussehra 2021: कब है विजयदशमी ? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व की संपूर्ण जानकारी

पौराणिक कथाओं के अनुसार विजयदशमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था।

0

पौराणिक कथाओं के अनुसार विजयदशमी के दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। साथ ही मां भगवती ने नौ रात्रि और दस दिनों के युद्ध के बाद महिषासुर का वध कर देवता और पृथ्वी लोक को उसके अत्याचार से बचाया था। विजयदशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2021 में कब है दशहरे का पावन पर्व, शुभ मुहूर्त और महत्व।

विजयदशमी का महत्त्व:

दशहरे का पावन पर्व नौ दिनों की नवरात्रि की समाप्ति के साथ मनाया जाता है। इस बार दशहरा 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान राम और मां भगवती की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मकता का प्रसार होता है। विजयदशमी के पर्व पर रावण का पुतला दहन करने से सभी अवगुणों का नाश होता है।  साथ ही मान्यता है कि विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन से आपके अस्त्र शस्त्रों से किसी को नुकसान नहीं पहुंचता है।

कब है दशहरा:

हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरे का पावन पर्व आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को विजय दशमी है।

शुभ मुहूर्त:

14 अक्टूबर 2021, बृहस्पतिवार को नौ दिनों की नवरात्रि की समाप्ति के साथ शाम 06 बजकर 52 मिनट से दशमी तिथि की शुरुआत होगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 02 मिनट पर, 15 अक्टूबर 2021 शुक्रवार को होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त:

15 अक्टूबर 2021,  शुक्रवार को दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 48 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। इस दौरान भगवान राम और मां भगवती  की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।

 

यह भी पढ़ें: धोनी के मैच विजयी शॉट जमाते ही भावुक हो गईं साक्षी, देखिए CSK की जीत के इमोशनल लम्हें

यह भी पढ़ें: क्या होता है ब्लैकआउट ? अचानक कैसे पैदा हो गया भारत में अप्रत्याशित बिजली संकट ?

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More