365 केस सुलझाने वाले कुत्ते की मौत, इस खास अंदाज में दी गई अंतिम विदाई

0

महाराष्ट्र पुलिस का खोजी कुत्ता जिसने 365 केसों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई थी, अब इस दुनिया में नहीं रहा। रविवार को उसकी मौत हो गई।

रॉकी की मौत के बाद बीड पुलिस ने उसे अंतिम विदाई दी। बीड पुलिस ने ट्वीट कर रॉकी की मौत की जानकारी दी और इस पर दुख जताया। रॉकी सभी पुलिसकर्मियों का चहेता था।

खोजी कुत्ते की मौत-

बीड पुलिस ने ट्वीट किया, ‘शाम 4 बजे हमारा साथी और सहयोगी रॉकी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उसने 365 मामलों को हल करने में हमारी मदद की थी। उसकी मौत से बीड पुलिस परिवार को गहरा दुख हुआ है। बहादुर रॉकी (कुत्ते) को श्रद्धांजलि दी गई।’ इस ट्वीट के साथ बीड पुलिस ने रॉकी की एक तस्वीर भी शेयर की।

यह खोजी कुत्ता रॉकी पुलिस की आंख, नाक और कान सब था, क्योंकि इसने 365 मामलों को सुलझाने में बीड पुलिस की मदद की थी।

बता दें कि कुछ कुत्तों को विशेष रूप से पुलिस और अन्य कानून-प्रवर्तन कर्मियों को विभिन्न सेवाओं जैसे ड्रग्स और विस्फोटक की पहचान, सबूत ढूंढने और लोगों का पता लगाने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा ! विकास दुबे नहीं, ये है बिकरू नरसंहार की मुख्य वजह…

यह भी पढ़ें: सुशांत ​केस में बड़ा खुलासा: सामने आई एक ‘मिस्ट्री गर्ल’, ‘ब्लैक बैग’ को लेकर हुई गायब ?

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More