क्या मास्क के अंदर फैल जाती है लिपस्टिक ? तो ये हैक्स करेंगे आपकी मदद…

0

महिलाएं मेकअप करती हैं, ताकि वे सुंदर दिख सके। लेकिन लिपस्टिक के बिना महिलाओं का मेकअप अधूरा रहता है। कई बार खाते या पीते समय लिपस्टिक के होठों से हटने या फैलने का डर बना रहता है।

कोरोना काल में मास्क पहनना जरूरी है जिसके कारण मास्क के अंदर कई बार लिपस्टिक फैल जाती है। ऐसे में अगर आप चाहे तो कुछ मेकअप हैक्स अपना सकती हैं, जो हो सकता है कि आपके काम आ जाए।

लिप बाम लगाएं

lip balm

आपको होठों पर लिप बाम लगाने के 10 मिनट बाद बाद आपको लिपस्टिक लगानी है। इससे मास्क पर लिपस्टिक चिपकने की गुजाइंश कम होती है।

लिप लाइनर लगाएं-

lip liner

लिप लाइनर लिपस्टिक को सेट होने में भी मदद करता है। इसको लगाने से लिपस्टिक के फैलने की गुंजाइश काफी कम हो जाती है।

होठों को करे नरिश-

Lip Care

आप अपने होठों पर जोजबा, कोकोआ बटर या फिर शिया बटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके लिप मुलायम होंगे और लिपस्टिक ठीक तरह से होठों पर बैठ पाएगी।

लूज पाउडर-

loose powder on lips

लिपस्टिक लगाने के बाद आप ऊपर से लूज पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे लिपस्टिक नहीं चिपकेगी। ध्यान रहे कि पाउडर हल्का सा छिड़कें और पांच-सात मिनट बाद ही मास्क पहनें।

यह भी पढ़ें: बालों को कलर करना हो सकता है इतना खतरनाक

यह भी पढ़ें: इन रंगों के लिपशेड से अपने होठों को दें एक नया लुक

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More