डॉक्टर ने महिला सिपाही को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, आदर्श कारागार में थे तैनात

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां शहर के वरिष्ठ डॉक्टर पर एक महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां शहर के वरिष्ठ डॉक्टर पर एक महिला पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला पुलिस कर्मी ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीते 7 सितंबर को वह डॉक्टर आशीष कुमार सिंघइया के क्लिनिक पर इलाज के लिए आई थी। उस दिन डॉक्टर ने नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

खाने में दिया नशीला पदार्थ:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि, वह शाम को डॉक्टर आशीष के क्लिनिक पर चेक-अप के लिए गई थी। डॉक्टर ने उसे अगले दिन जांच के बाद दवाई देने की बात कही। रात होने के कारण डॉक्टर ने उसे एक होटल में रुकवाया और खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। डॉक्टर ने  नशे की हालत में उसके साथ रेप की। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, डॉक्टर आशीष लखनऊ जेल के अस्पताल में पदस्थ हैं। साथ ही वह अपने घर पर क्लिनिक भी चलाते हैं।

हिरासत में आरोपी डॉक्टर:

वहीं सेंट्रल जोन के एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि, इस मामले में महिला पुलिसकर्मी की शिकायत और बयान दर्ज कर आरोपी डॉक्टर आशीष सिंघइया को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी पहलुओं से जांच होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

सरकारी डाक्टर होने के बाद भी कर रहे थे प्रैक्टिस:

गिरफ्तार डा. आशीष सिंघिया एल्डिको कालोनी रायबरेली रोड के रहने वाले हैं। डॉक्टर आदर्श कारागार में तैनात थे जहां अच्छे चाल चलन वाले सजायाफ्ता कैदी रखे जाते हैं। डाक्टर आशीष उन्हीं का इलाज करते थे। इसके अलावा डाक्टर कृष्णानगर स्थित एक निजी अस्पताल में भी प्रैक्टिस करते थे। पुलिस ने बताया कि डाक्टर के खिलाफ इस मामले में भी कार्यवाही की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: एक ही युवक को दिल दे बैठीं तीन सगी बहनें, घर से एक साथ हुए फरार

यह भी पढ़ें: भोजपुरी: एक्टर और स्टार सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का हुआ एक्सीडेंट, देखिए फोटोज

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More