‘दीया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस दीपिका सिंह का डांस वीडियो वायरल, कहा अभिनय ने मुझे बहुत कुछ दिया

डांस के साथ-साथ रेड कुर्ते में दीपिका सिंह का लुक भी कमाल का दिख रहा है।

0

टीवी अभिनेत्री दीपिका सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आजकल वह हर दिन सोशल मीडिया पर अपनी कोई न कोई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं। टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या की भुमिका निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका सिंह के फोटो और वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन दिनों वह अपने डांस को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह ‘जरा सा झूम लूं मैं’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं। डांस के साथ-साथ रेड कुर्ते में दीपिका सिंह का लुक भी कमाल का दिख रहा है। दीपिका सिंह का यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

डांस करने का कॉन्फिडेंस:

दीपिका सिंह को इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनके चारों ओर पहाड़ ही पहाड़ नजर आ रहे हैं और वो घर की छत पर डांस कर रही हैं। अभिनेत्री ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है “एक शर्मीली नर्वस लड़की से लेकर आत्मविश्वास से भरी मजबूत महिला तक की यात्रा लंबी थी लेकिन यह अविश्वसनीय रूप से सुंदर है। एक्टर होने का आशीर्वाद। अभिनय ने मुझे बहुत कुछ दिया है, सबसे अच्छी चीज जो मुझे दी वह है साहस और आत्मविश्वास। बिना कोरियोग्राफी का स्ट्रेस लिए या परफेक्ट डांस किए बिना डांस करने का कॉन्फिडेंस।”

 

 

टीवी सीरियल ‘दीया और बाती हम (Diya Aur Baati Hum)’ के जरिए दीपिका सिंह ने फैंस के दिलों में घर किया था। स्टार प्लस के इस सीरियल में उन्होंने पांच साल तक संध्या कोठारी का किरदार निभाया था। करोड़ों लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। दीपिका ने 2 मई, 2014 को ‘दीया और बाती हम’ के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी। उन दोनों का एक बेटा भी है।

 

यह भी पढ़ें: ‘जातिगत जनगणना’ क्या है? इससे फायदा होगा या नुकसान! जानिए सब कुछ

यह भी पढ़ें: भारत के महान जासूस व RAW के पहले निदेशक ‘चेल्लम सर’ की कहानी, वाराणसी से था गहरा नाता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More