इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब बस्ती का नाम बदलने की तैयारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नाम बदलने को लेकर काफी चर्चित रहती है। फैजाबाद और इलाहाबाद जिले का नाम बदलने के बाद अब प्रदेश सरकार एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी में है।

चर्चा है कि अब बस्ती जिले का नाम बदला जा सकता है। बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। इस बाबत जिला प्रशासन ने सरकार को एक रिपोर्ट भी भेजी है।

जिलाधिकारी निरंजन ने बताया कि बस्ती जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया है। नाम बदलने पर 1 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

28 नवंबर को जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव राजस्व बोर्ड को भेजा गया था। उसके बाद बोर्ड ने नाम बदले जाने पर होने वाले खर्च के बारे में पूछा था।

बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठ नगर या वशिष्ठी करने के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर मंथन अंतिम दौर में है। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट भेजी है।

पहले भी बदला है कई जिलों के नाम-

इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया था और फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा गया। सरकार मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर चुकी है।

बस्ती महोत्सव के दौरान सालभर पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती मेडिकल कॉलेज का नाम म​हर्षि ​वशिष्ठ के नाम पर रखने का ऐलान किया था।

महर्षि वशिष्ठ भगवान राम के गुरू थे। मेडिकल कॉलेज का नाम बदले जाने के बाद से ही सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक अजय कुमार सिंह ने जिले का नाम बदलने की मांग शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: निर्भया के चार गुनहगारों से तिहाड़ में पूछा गया, आखिरी इच्छा क्या?

यह भी पढ़ें: जानिए कौन थे अखिलेश यादव के सियासी गुरु, जिनकी ट्रेनिंग आज भी याद करते हैं पूर्व CM

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Hot this week

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामलें में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद...

Topics

PM मोदी से मिलेंगे मोहम्मद यूनुस ? दोनों देशों के रिश्तो में जारी है खटास…

बांग्लादेश में पिछले साल हुई हिंसा के बाद प्रधानमंत्री...

IPL 2025 : पंत का अपनी पुरानी टीम से मुकाबला आज…

DC vs LSG: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में...

Related Articles

Popular Categories