भाजपाईयों को दो नौकरी …सपा के कर्मचारी करते हैं नेतागीरी

0

योगी सरकार के एक मंत्री ने स्वास्थ्‍य मंत्री को पत्र लिखकर सपा के कर्मचारियों को बाहर निकालकर भाजपाईयों की नौकरी दिए जाने की मांग (Demand) की है। योगी सरकार के भाजपा मंत्री मनोहर लाल ने ललितपुर के एक अस्पताल के संविदा कर्मचारियों को हटा कर भाजपा के कार्यकर्ताओं को नियुक्त करने की मांग की है। मंत्री ने पत्र में लिखा है कि सपा सरकार में नियुक्त किए गए ये कर्मचारी काम करने के बजाय नेतागिरी करते हैं।

latter

भाजपा मंत्री ने अजीबोगरीब तर्क देते हुए सपाईयों को नौकरी से निकाल कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की भर्ती किए जाने पर जोर दिया है। मंत्री ने पत्र में लिखा है कि जिला चिकित्सालय जनपद ललितपुर में सपा शासनकाल में ठेकेदार व कार्यरत संविदा कर्मचारी सपा मानसिकता के होने के कारण ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं। कर्मचारी काम करने के बजाय नेतागिरी झाड़ते हैं।

Also Read :  राजनीति के बाद ‘होटल बिजनेस’ में कूदे अखिलेश

इसलिए मंत्री ने इन कर्मचारियों को हटाए जाने की मांग की है। इसके साथ ही भाजपा मंत्री ने भाजपा पार्टी के ही कर्मठ नये कर्मियों को नियुक्त करने की आवश्यकता जताई है, ताकि पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा सके। मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत नए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। जबकि इस समय योग्य और कर्मठ कर्मचारियों की जरूरत है।

नियुक्ति के बहाने सपा पर साधा निशाना

योगी सरकार के मंत्री को अखिलेश सरकार के समय में भर्ती किए गए कर्मचारियों का काम रास नहीं आ रहा है। शायद इसीलिए भाजपा मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करके उनका मनोबल बढ़ाए जाने की बात कही है। पत्र की आड़ में भाजपा मंत्री सपा सरकार पर निशाना साधते हुए सपा कर्मचारियों को नाकारा बता रहे हैं। इनकी जगह भाजपाईयों को नौकरी दिए जाने की बात कर रहे हैं।

ठेकेदार नहीं दे रहे पीएफ और पीएसआई

भाजपा मंत्री मे पत्र में लिखा है कि ठेकेदारों द्वारा पीएफ और पीएसआई का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More