रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को चेतवानी, अब केवल PoK पर होगी बात

0

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने बिगुल बजा दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला के कालका सांसदीय क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा को किया संबोधित।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पंचकूला के कालका संसदीय क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए धारा 370 को निष्प्रभावी किया गया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन बंद करने के बाद ही पाकिस्तान से बातचीत हो सकती है।

आगे उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ बातचीत होती है तो ये अब पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।

इस अवसर पर रक्षामंत्री ने प्रधानमंत्री और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का ज़िक्र किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। राजनाथ सिंह ने किसानों से जैविक खेती को ज्यादा से ज्यादा अपनाने की अपील की।

यह भी पढ़ें: भारत की परमाणु ‘No First Use’ नीति हालात के हिसाब से बदल सकती है : राजनाथ

यह भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर बोले राजनाथ सिंह : किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का सवाल ही नहीं

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More