भारत संग कारोबार बंद करने से मुश्किल में पाक, खाने के भी पड़ जायेंगे लाले!

0

भले ही जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान ने बौखलाहट में भारत के साथ कारोबार बंद करने का फैसला ले लिया लेकिन पाकिस्तान का ये फैसला उसके लिए ही मुसीबत का सबब बनने वाला है। दरअसल, पाकिस्तान पर भारत की निर्भरता उतनी नहीं जितनी पाक को भारत की जरूरत हैं। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पाक भारत पर पूरी तरीके से निर्भर है।

कब तक बिना प्याज टमाटर पाक करेंगा गुजारा:

बता दें कि पाक तमाम कृषि उत्पादों के लिए भारत पर निर्भर है। ऐसे में भारत से कारोबार बंद करने पर पाकिस्तान में कृषि उत्पादक या रोज मर्रा की चीजों की कमी हो जायेगी। इससे पाकिस्तान को ही झटका लगेगा। उदाहरण के तौर पर बता दें कि पाक टमाटर प्याज जैसी चीजों के लिए भी भारत पर निर्भरता रखता है।

ये भी पढ़ें: आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान की बेबसी आई नजर, उठा रहा बेतुके कदम

प्याज और टमाटर जैसी खाद्य वस्तुओं के अलावा केमिकल्स के लिए भी पाकिस्तान भारत के भरोसे हैं। बता दें कि भारत ने पहले ही पाक से आयात को 92 फीसदी कम कर दिया था। दरअसल, पुलवामा  हमले के बाद  भारत ने पाकिस्तान से आने वाली चीजों पर 200 पर्सेंट कस्टम ड्यूटी कर दी थी। जिसके चलते पाक से होने वाले आयात में 92 पर्सेंट की गिरावट आई थी। बता दें कि पाकिस्तान से भारत कपास, फल, सीमेंट, पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स का आयात करता है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More