इतिहास के पन्नो में 20 दिसंबर: आधी रात जब जापान ने कोलकाता पर गिराए बम

0

देश-दुनिया के इतिहास में 20 दिसंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। लेकिन इतिहास के पन्नो में दर्ज ये बड़ी घटनाएं जो भारत के लिए इस दिन को और भी यादगार बना देती है

यह बात 1942 की है। दूसरा विश्व युद्ध चल रहा था। ब्रिटेन, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों का गठबंधन जापान, जर्मनी जैसे देशों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा था। भारत तब ब्रिटेन का उपनिवेश था। ब्रिटेन भारत की जमीन का इस्तेमाल युद्ध के दौरान अपने सहयोगियों तक मदद पहुंचाने में कर रहा था। इससे परेशान जापान ने 20 दिसंबर 1942 को कड़ा फैसला लिया। जापान की इंपीरियल आर्मी एयरफोर्स ने कोलकाता पर बम गिराए। आधीरात को की गई बमबारी की वजह से शहर की कई अहम इमारतें तबाह हो गईं।

दरअसल, इस समय जापान से चीन लोहा ले रहा था। चीन को युद्ध का सामान ब्रिटेन और अमेरिका पहुंचाते थे। और उसके लिए एक ही रास्ता था, जो भारत से होकर जाता था। जापान इस सप्लाई चेन को तोड़ना चाहता था। इसलिए उसने कोलकाता पर हमला कर दिया। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम दिन में बहुत मजबूत था। इसलिए जापान ने बम गिराने के लिए रात का समय चुना। इस हमले में जापानी एयरफोर्स ने हावड़ा ब्रिज और बंदरगाह को निशाना बनाया था, जो उस वक्त दुनिया के सबसे बड़े पुल की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था।

हालांकि, उस समय अँधेरे होने के कारण बम हावड़ा ब्रिज पर न गिर एक होटल के ऊपर गिरे। दरअसल उस दौर में कोलकाता की लाइट काट दी जाती थी और साथ ही कुछ अहम् बिल्डिंग्स को काळा रंग से रंग दिया जाता था। बता दें कि 1942 से 1944 के बीच जापान ने कोलकाता पर कई बार हमले किये थे।

इसी दिन हुए कुछ महत्वपूर्ण घटनाक्रम:

1. वर्ष 1988 में संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी इसी दिन दी थी।

2. 1757ःलार्ड क्लाइव को बंगाल का गवर्नर बनाया गया।

3.1971 : जनरल याह्या खां ने पाकिस्तान का राष्ट्रपति पद छोड़ा, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।

4.1973 : यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।

5.1985 : तिरूपति में भगवान वेंकटेश्वर को रत्नजड़ित मुकुट पहनाया गया, जिसकी कीमत उस समय 5.2 करोड़ रूपए आंकी गई।

6.1988 : संसद ने संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।

7.1990 : भारत और पाकिस्तान एक दूसरे पर परमाणु हमला नहीं करने पर सहमत हुए।

8.1780ः ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।

9.1830ः ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और रूस ने बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।

10.1924ः जर्मनी में एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।

Also Read कर्नाटक असेंबली हॉल में लगी सावरकर की फोटो पर कांग्रेस का हंगामा, केंद्रीय मंत्री बोले- दाऊद इब्राहिम का लगाना है क्या?

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More