बहू ने ससुर पर लगाया गंभीर आरोप, बंदूक का डर दिखाकर किया दुष्कर्म

एक बहू ने अपने पति के साथ मिलकर ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुर ने अकेले में उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला म्याना थाना क्षेत्र का है।

0

मध्य प्रदेश के गुना में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने पति के साथ मिलकर ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुर ने अकेले में उसके साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला म्याना थाना क्षेत्र का है।

दिखाता है बंदूक का डर:

राजस्थान के बांरा जिले की रहने वाली महिला की शादी 2 साल पहले मगराना गांव में हुई थी। पति पढ़ाई करने के साथ ही खेती का भी काम भी देखता है। अपने पति के साथ थाने पहुंची युवती ने अपने ससुर के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही उसको दहेज़ के लिए उसका ससुर प्रताड़ित करता है। एक दिन ससुर शराब पीकर घर आया था। पीडिता का मुताबिक जब वह खाना देने के लिए गई तो उसके ससुर ने बन्दुक का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

हत्या की धमकी:

इस मामले में पीड़ित युवती ने अपने पति के साथ मिलकर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में युवती का पति भी उसके साथ मिलकर अपने पिता के विरुद्ध क़ानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। पीड़िता ने लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया की उसके ससुर के पास अवैध बंदूके हैं, जिनके मध्यम से वह जान से मारने की धमकी भी देता है।

ससुर ने आरोपों का किया खंडन:

वहीं आरोपी ससुर ने उसके ऊपर लगे सभी आरोपों खंडन करते हुए कहा कि यह पूरा मामला संपत्ति के विवाद को लेकर है। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी है।

 

यह भी पढ़ें: Video: कानपुर टेस्ट का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल, फैंस ने जमकर लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

यह भी पढ़ें: ICC ने चुनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट, एक भी भारतीय को नहीं दी जगह, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को बनाया कप्तान

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More