IMD Alert: आने वाला है एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है की यूपी, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

0

भारत में कोरोना संकट के बीच चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है।  महाराष्ट्र, गुजरात और बंगाल के आसपास की नदियों में जल की वृद्धि हो रही है। कई इलाकों में बारिश का पानी बढ़ने के कारण लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है की यूपी, मध्य प्रदेश सहित 10 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने आंध्र प्रदेश के उत्तरीय तटीय और दक्षिणी हिस्सों में समुद्री चक्रवात की आशंका जताते हुए,  साइक्लोन अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आंध्रप्रदेश और ओडिसा में चक्रवात की आशंका जताते हुई साइक्लोन अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने बताया बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके कारण अगले 48 घंटों में उत्तर-पश्चिम की तरफ से ओडिशा की ओर बढ़ेगा। आज यानि 25 सितंबर से ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।चक्रवाती तूफ़ान तेज होने की सम्भावना है। मौसम विभाग ने बताया कोलकाता में पिछले 14 सालों में सितंबर में एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई है। सोमवार को सुबह 8.30 बजे तक, शहर में 142 मिमी बारिश हुई। 25 सितंबर, 2007 के बाद से होने वाली यह सबसे अधिक बारिश है।

2020 में तूफान ने मचाई थी तबाही:

आईएमडी ने इस वर्ष चक्रवात का अनुमान लगा कर पहले से ही साइक्लोन का अलर्ट जारी कर दिया है। वही अगर पिछले साल के तूफ़ान की बात करें तो भारतीय तटों पर एक के बाद एक कई समुद्री चक्रवातों ने तबाही मचाई थी। साल 2020 में अरब सागर में 2 चक्रवाती तूफान उत्पन्न हुए थे और बंगाल की खाड़ी में 3 चक्रवाती तूफ़ान आये थे।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश:

आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी एवं ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की सम्भावना है। सूत्रों के मुताबिक भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान शुरू में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और उसके बाद पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की तरफ से तूफान के बढ़ने और रविवार शाम तक कलिंगपट्टनम के आसपास विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। चक्रवात और समुद्री तूफ़ान को ध्यान में रखते हुए आईएमडी ने दक्षिण ओडिसा के तटों पर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही उत्तरीय आंध्र प्रदेश में साइक्लोन अलर्ट लागु करने का फैसला लिया है। ओडिसा , तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है।

 

यह भी पढ़ें: पहली बार जंगली घास से बना पॉपकॉर्न, आखिर कैसे बना सबसे पसंदीदा स्नैक? जानिए इसकी कहानी

यह भी पढ़ें: हिंदुस्तान के सबसे शातिर चोर की कहानी, बन बैठा जज और दे दी सैकड़ों कैदियों को जमानत

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More