यूपी में एक और मंत्री का कोरोना टेस्ट आया पॉजिटिव

0

उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। इससे कुछ घंटे पहले ही भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और दो अन्य विधायकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

महेंद्र सिंह के अलावा आठ अन्य राज्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव

महेंद्र सिंह के अलावा आठ अन्य राज्य मंत्री – योगेंद्र उपाध्याय, देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह, धर्म सिंह सैनी, चेतन चौहान, उपेंद्र तिवारी, रघुराज सिंह और जय प्रताप सिंह का परीक्षण भी पॉजिटिव आ चुका है, जिनका इलाज चल रहा है।

कोरोना

कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

वहीं पिछले महीने कोरोनावायरस पॉजिटिव पाई गईं कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का रविवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस) में निधन हो गया।

दो और मंत्रियों सतीश महाना और बृजेश पाठक के परिवारजन भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

kamla-rani-varun

यह भी पढ़ें: राम मंदिर भूमि पूजन के लिये भेजा जा रहा न्योता, काशी के संतों को मिला निमंत्रण पत्र

यह भी पढ़ें: राम मंदिर: प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर उमा भारती चिंतित, कहा- समारोह सूची से हटा दें मेरा नाम

यह भी पढ़ें: UP की कैबिनेट मंत्री का कोरोना से निधन, CM ने रद्द किया अयोध्या दौरा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More