रिश्तों को ताक पर रखकर चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन का दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​कर लिया है।

0

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट से रिश्तों को तार-तार करने वाली खबर आ रही है। यहां एक युवक ने अपनी चचेरी बहन का दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज ​कर लिया है।

जिले के मारकुंड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपनी चचेरी नाबालिग बहन से कथित रूप दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: कलयुगी बेटे की करतूत, मां से की दुष्कर्म की कोशिश

11 अप्रैल की है घटना-

मारकुंड़ी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चित्रसेन सिंह ने बुधवार को बताया, ’16 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की यह घटना 11 अप्रैल की दोपहर की है। उस समय लड़की अपने पिता को खेत से खाना देकर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी उसी का 22 वर्षीय चचेरा भाई उसे रास्ते से पकड़ कर सूनसान जगह ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।’

उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने यह मुकदमा मंगलवार शाम दर्ज करवाया है। लड़की को आज (बुधवार को) चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊः गोमती नगर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More