आधी रात में दलित महिला से रेप कर रहा था कांस्टेबल, परिजन ने देखा तो जमकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

0

एक पुलिस कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। कांस्टेबल ने दलित महिला के घर में घुसकर रेप किया और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पास के घर में सो रहे अन्य परिजन जाग गए। उन्होंने मौके पर ही कांस्टेबल को दबोचा और उसकी जमकर पिटाई की।

पिटाई से घायल हुए आरोपी कांस्टेबल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत की है। मामले में आरोपी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया। मामला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के किनारे बसे राजस्थान के बाड़मेर जिले का है।

घर में घुसकर किये रेप-

आरोपी कांस्टेबल का नाम सुल्तान सिंह बताया जा रहा है। वह बाड़मेर जिले के शिव थाने में तैनात था। सोमवार रात दलित महिला घर में अकेली थी। आरोपी को पता चला तो वह करीब 2 बजे मौका पाकर अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ रेप किया।

इस दौरान पीड़िता के चिल्लाने पर पास के घर में सो रहे अन्य परिजन की नींद खुल गई। उन्होंने मौके पर ही आरोपी कांस्टेबल को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े उतार कर गांव में बैठा दिया।

दुष्कर्म और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज-

शिव थानाधिकारी लील सिंह का कहना है कि दलित महिला ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कांस्टेबल के महिला के साथ संबंध हैं।

आनंद शर्मा ने कहा कि इस वजह से वह उसके घर में गया। जब परिजन ने दोनों को साथ में देखा तो कांस्टेबल की पिटाई कर दी। मामले में डीएसपी जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रेप से पहले महिलाओं को देता था तीन ऑप्शन, फिर मजा आएगा बोलकर करता था रेप

यह भी पढ़ें: बदमाशों ने पति के सामने महिला के साथ किया गैंगरेप, यात्रियों से की लूटपाट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More