महिला पुलिस अधिकारी का नहाते हुए कांस्टेबल ने बनाया वीडियो, जानें फिर क्या हुआ…

0

एक महिला पुलिस अधिकारी ने एक कांस्टेबल पर नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने महिला पुलिस अधिकारी का नहाने वक्त वीडियो बनाया है। यह वारदात महिला पुलिस अधिकारी के बाथरूम में नहाते वक्त हुई।

आरोप है कि कांस्टेबल ने वहां मोबाइल रख दिया था। केस दर्ज करने के बाद से पुलिस कांस्टेबल फिलहाल फरार हो गया है। यह घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की है।

कांस्टेबल के खिलाफ भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है। आरोप है कि कांस्टेबल ने महिला पुलिस अधिकारी का नहाते वक्त वीडिया बनाया है।

इतना ही नहीं उसने महिला पुलिस को ब्लैकमेल करने की कोशिश भी की। आरोपी कांस्टेबल की पहचान भूपेंद्र सिंह के रूप में की गई है।

इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने एसपी मुख्यालय से संपर्क किया और इस मामले में क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया।

आरोपी के ऊपर ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान गाड़ी के अंदर महिला पुलिसकर्मी से संबंध बना रहा था अधिकारी, सबकुछ हुआ रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: यूपी: आन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी पर किया अभद्र कमेंट, विरोध करने पर रॉड से सर फोड़ा

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More