कर्नाटक में गोमुत्र से कांग्रेसियों ने किया सौधा का शुद्धिकरण, भाजपा ने ली चुटकी

0

लखनऊ : कर्नाटक में कांग्रेसियों की सरकार बनने के बाद आज कांग्रेस गोमुत्र को लेकर चर्चा में आ गई। यहां तीन दिवसीय सत्र की शुरूआत से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोमुत्र से विधानसभा का शुद्धिकरण किया। शुद्धिकरण का वीडियो प्रसारित होते ही इसपर भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कस दिया। भाजपा की ओर से कहा गया कि कांग्रेस पहले गोमुत्र पर राजनीति कर रही थी। अब खुद गोमुत्र छिड़कर शुद्धिकरण कर रही है।

कांग्रेसियों ने गोमुत्र व डिटॉल से साफ किया सौधा

दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधान सौधा यानि राज्य विधानसभा का शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के एक समूह को एक पुजारी के साथ विधान सौधा के सामने डेटॉल और गोमूत्र से सफाई करते हुए देखा गया। नई विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र की शुरूआत से पहले की जाने वाली रस्मों के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गोमूत्र छिड़क रहे थे।

पुजारी ने की पूजा, कांग्रेसियों ने छिड़का गोमुत्र

न्यूज एजेंसी ANI ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा में गोमूत्र छिड़कते और पूजा करते हुए ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एक बाल्टी में गौमूत्र लिए हुए है। साथ ही अपने हाथों में इसे छिड़कने के लिए पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली लकड़ी ले रखी है। कांग्रेस कार्यकर्ता बाल्टी में इस लकड़ी को डुबाते हैं और फिर परिसर में गौमूत्र छिड़कते हैं। यह काम कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे विधानसभा परिसर के चारों ओर करते हैं।

डीके शिवकुमार ने किया था गोमुत्र से शुद्ध करने का वादा

बता दें कि बीजेपी पर भ्रष्टाचार से विधान सौधा को प्रदूषित करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को गोमूत्र से शुद्ध करने का वादा किया था। हालांकि कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई मंत्री या विधायक शामिल नहीं हुआ। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने जनवरी में कहा था कि वह सत्ता में आने के बाद विधान सौधा को डेटॉल और गोमूत्र से शुद्ध करेंगे।

सौधा को शुद्ध करने के लिए हुआ अनुष्ठान

प्रतिभागियों में से एक ने बताया कि विधान सौधा को शुद्ध करने के लिए अनुष्ठान किया गया जिसे भाजपा की ’40 प्रतिशत’ सरकार ने प्रदूषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि अनुष्ठान विधान सौधा से भ्रष्ट भाजपा सरकार को धोने का प्रतीक है। भाजपा ने इसे ‘सस्ती हरकत’ करार दिया। पार्टी के एक नेता ने कांग्रेस को पिछली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने की चुनौती दी।

 

Also Read : दुल्हन बनी 12 साल की गुड़िया, 45 वर्षीय दूल्हे संग हो रही थी शादी, पुलिस ने बचाया बचपन

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More