कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सादगीपूर्वक मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन

0

शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress workers)  ने सादगीपूर्वक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और केक काटा। पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं गुड़गांव कांग्रेस के प्रभारी बलजीत कौशिक ने सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल मे मरीजों एवं उनके तिमारदारों को फल एवं जूस बांटे। इस अवसर मुख्य चिकित्सक ईएसआई एवं मरीजों के साथ मिलकर केक काटा और सोनिया गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

Also Read:  गुजरात चुनावः 68 प्रतिशत मतदान हुआ मतदान, पहले चरण की वोटिंग खत्म

मिठाई खिलाकर सोनिया गांधी की लम्बी आयु की कामना की

आनन्द कौशिक ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की सच्ची मूर्त हैं। प्रधानमंत्री का पद त्यागकर डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया जोकि अपने आप मे एक मिसाल है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बग्गा ने अपने कार्यालय पर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कार्यकताओं को मिठाई खिलाई तथा सोनिया गांधी की लम्बी आयु की भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस के सभी नेताओं को एक सूत्र में पिरोकर रखा है और उन्होंने छोटे से लेकर बढ़े नेता सभी को मान सम्मान दिया है।

Also Read:  हैकर्स ने मारा बड़ा हाथ, चुराए 500 करोड़ के बिटक्वाइन

राहुल गांधी पार्टी करेगे पार्टी को मजबूत

इस मौके पर पूर्व महापौर अशोक अरोड़ा, पूर्व पार्षद सरदार प्रताप सिंह चावला सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर स्लम-बस्तियों जाकर कंबल, गर्म वस्त्र व महिलाओं को साड़ियां बांटें। चुन्नू राजपूत ने कहा कि सोनिया गांधी उनका परिवार पार्टी की मजबूती के लिए व देश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर रखा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के पदचिन्हों पर चलते हुए राहुल गांधी भी पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे है। इस अवसर पर बल्लभगढ युवा उपाध्यक्ष रविन्द्र भड़ाना, महासचिव प्रताप चौधरी, सहित अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Also Read:  गुजरात चुनावः 68 प्रतिशत मतदान हुआ मतदान, पहले चरण की वोटिंग खत्म

आईटी सेल ने बच्चों को फल बाटा

आईटी सेल की टीम ने बघौला स्थित आंचल छाया अनाथ आश्रम पर सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर बच्चों को फल वितरित किए। आईटी सेल के जिला अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि सही मायने में हमें गरीब बच्चों के बीच में अपने बड़ों का जन्म दिवस मनाना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश के सचिव एवं पलवल और फरीदाबाद जिले के प्रभारी श्रेय शर्मा के साथ संजय मलिक एवं पवन कुमार और आईटी सेल की टीम मौजूद थी।

साभार: ( www.हिन्दुस्तानLive.com) 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More