यूपी में Congress को बड़ा झटका, 3 बार सांसद रही रत्ना सिंह ने थामा BJP का हाथ

0

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता और प्रतापगढ़ की पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई है।

बताया जा रहा है कि रत्ना सिंह ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

दरअसल प्रतापगढ़ के गड़वारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा में ये सार्वजनिक घोषणा हुई।

पहले राजकुमारी रत्ना के बीजेपी में शामिल होने का कार्यक्रम लखनऊ में ही होना था लेकिन विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मी बढ़ने से इसमें बदलाव किया गया।

तीन बार संसद रहीं रत्ना सिंह-

बता दें कि राजकुमारी रत्ना सिंह पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय राजा दिनेश सिंह की बेटी हैं।

राजा दिनेश सिंह प्रतापगढ़ से चार बार और उनकी पुत्री राजकुमारी रत्ना सिंह तीन बार 1996, 1999 और 2009 में सांसद रह चुकी है।

रत्ना सिंह का परिवार शुरू से ही कांग्रेसी रहा है। इसके परिवार में रामपाल सिंह कांग्रेस के संस्थापक सदस्य थे। पिता राजा दिनेश सिंह कांग्रेस की सरकार में विदेश मंत्री रहे थे।

वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी क बेहद करीबी थे। इसके चलते नेहरू-गांधी परिवार उन्हें बहुत महत्व देता था।

राजा दिनेश सिंह को बिना सांसद रहे मंत्री बनाया गया था। अचानक राजकुमारी रत्ना के कांग्रेस से नाता तोड़ने के फैसले पर प्रदेश कांग्रेस हतप्रभ है।

यह भी पढ़ें: गाड़ी हुई जब्त तो सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े बीजेपी सभासद की गोली मारकर हत्या

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More