राहुल पर हमले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विरोध रैली

0

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर गुजरात (Gujarat) में हमले के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुजरात भवन तक विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के मध्य में स्थित तीन मूर्ति भवन पर इकट्ठा हुए और वहां से गुजरात भवन तक विरोध रैली निकाली।

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

इस रैली का नेतृत्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन कर रहे थे। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार को ही इससे पहले कांग्रेस की युवा इकाई ‘इंडियन यूथ कांग्रेस’ (आईवाईसी) और छात्र इकाई ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारे लगाए।

भाजपा के महासचिव जयेश दर्जी गिरफ्तार

भाजपा की युवा शाखा की पालनपुर इकाई के महासचिव जयेश दर्जी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले एक प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसमें तीन अन्य लोगों के भी नाम हैं।

Also read : सबसे कम उम्र की पहली महिला पायलट बनकर रचा इतिहास

इनमें से एक धनेरा एग्रीकल्चर प्रोडक्ट मार्केट कमेटी (एपीएमसी) के अध्यक्ष भगवानभाई पटेल हैं। धनेरा में एपीएमसी बाजार प्रांगण से ही राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की लहर शुरू हुई थी।

पुलिस इससे पहले गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया और अन्य की शिकायत दर्ज करने से रातभर इंकार करती रही। जिला पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई।

Also read : जानें, कैसे होता है भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव?

नारेबाजी करती भीड़ का सामना करना पड़ा

गुजरात में बनासकांठा जिले में शुक्रवार को एक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर गए राहुल को काले झंडे लहरा रही और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी करती भीड़ का सामना करना पड़ा। उनकी कार पर पथराव भी किया गया, जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि गुजरात के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने के दौरान शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में राहुल गांधी की कार पर पथराव हुआ। हमले में राहुल तो बच गए, लेकिन एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More