प्रियंका का अयोध्या दौरा टला, पहले जाएंगी रायबरेली और अमेठी

0

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा टल गया है। अब प्रियंका गांधी 29 मार्च ​को भगवान राम की नगरी जाएंगी। प्रियंका 27 और 28 मार्च को रायबरेली और अमेठी के दौरे पर रहेंगी।

बता दें कि रायबरेली सोनि​या गांधी का संसदीय क्षेत्र है और अमेठी राहुल गांधी का। इन क्षेत्रों में प्रियंका जनता से सीधा संवाद करेंग। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर चुनावी रणनीति भी बनाएंगी।

29 मार्च को अयोध्या दौरा-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गंगा यात्रा करने के बाद प्रियंका वाड्रा देश की सियासत के केंद्रबिंदु अयोध्या का दौरा करेंगी। 29 मार्च को वाड्रा फैजाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल खत्री के समर्थन में रोड शो करेंगी। कार्यक्रम की तारीख में बदलाव के साथ ही उनके रोड शो के रूट चार्ट में भी बदलाव किया जा सकता है।

कांग्रेस प्रदेश ​सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रियंका कैफियत एक्सप्रेस से अयोध्या पहुंचने वाली थीं। लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के बाद 29 मार्च को वह ट्रेन से वाया जगदीशपुर-अमेठी होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। प्रियंका अयोध्या पहुंचकर हनुमान गढ़ी में दर्शन और पूजा-अर्चना भी करेंगी।

सॉफ्ट हिंदुत्व का एजेंडे-

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका का अयोध्या का रोड शो भाजपा के गढ़ में सॉफ्ट हिंदुत्व के एजेंडे पर आधारित होगा। बात दें कि कांग्रेस शासन काल में ही अयोध्या में मंदिर का ताला खोला गया था। कांग्रेस शासन काल में ही बाबरी विध्वंस हुआ था। भाजपा ने इसे मुद्दा बनाकर केंद्र में सत्ता हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: BJP मंत्री का तंज, बाबर के बचे हुए निशान ढूंढने अयोध्या जा रहीं प्रियंका

यह भी पढ़ें: BJP विधायक का विवादित बयान, ‘सपना को अपना बना लें राहुल’

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More