मोदी को रोकने के लिए सोनिया गांधी का प्लॉन !

दिल्‍ली एक बार फिर उसकी गवाह बनने जा रही है, जैसा साल 2004 में हुआ था। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी इस समय पार्टी को फ्रंट से लीड करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में भी अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। हालांकि बता दें कि इन दिनों सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं हैं। हाल ही में वह अमेरिका से कई टेस्‍ट कराने के बाद दिल्‍ली लौटी हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए कर रही हैं विपक्ष को एकजुट

गुजरात दंगों और पोटा के इस्तेमाल ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाली यूपीए को वाजपेयी शासन को पछाड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। अब मोदी लहर में आगे बढ़ता भाजपा का रथ क्षेत्रीय पार्टियों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया है। ऐसे में क्षेत्रीय पार्टियां अपने अस्तित्‍व की रक्षा के लिए सोनिया गांधी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस के साथ गठबंधन को बेहतर विकल्‍प मान रही हैं। ऐसे में साल 2004 की यादें फिर ताजा हो गई हैं।

2009 में सोनिया के नेतृत्व में UPA मिली थी कामयाबी

सोनिया गांधी के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस को 1999 लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन सोनिया गांधी और उनकी टीम ने मौके को पहचाना और 2004 में गठबंधन बनाया और अलग-अलग विचारधारा के होने के बावजुद पार्टियों को एकजुट किया। इसी गठबंधन ने तात्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे प्रभावशाली और सफल नेता के ‘इंडिया शाइनिंग अभियान’ की चमक धीमा कर दिया।

लंबे समय के बाद एक्शन में आई सोनिया गांधी

आगामी राष्‍ट्रपति चुनाव इस बार विपक्षी पार्टिंयों के एकजुट होने का मंच बना है। ये राष्‍ट्रपति चुनाव सोनिया गांधी के एक्‍शन में लौटने का मौका भी कहा जा सकता है, क्‍योंकि पिछले काफी समय से कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ही फ्रंट सीट पर बैठे नजर आ रहे थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि अब सोनिया गांधी ने फिर कमान अपने हाथों में थाम ली है।

विपक्ष के कई नेताओं से बात कर चुकी हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी इन दिनों राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही हैं। वह अन्‍य पार्टियों के नेताओं से चर्चा कर रही हैं, ताकि विपक्ष की ओर से एनडीए के सामने राष्‍ट्रपति चुनाव में एक मजबूत प्रतिद्वंदी विरोध दर्शाने के लिए मैदान में उतारा जा सके। इस बीच जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया से मुलाकात की। इस मुद्दे पर विभिन्न दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाने वालीं सोनिया गांधी ने मौजूदा राजनीतिक सियासत पर उनसे चर्चा हुई।

पूरे विपक्ष को एकजुट करने में जुटी हैं सोनिया गांधी

पिछले दिनों सोनिया गांधी ने जदयू के नीतिश कुमार और सीपीएम के मुखिया सीताराम येचुरी से मुलाकात की। एनसीपी चीफ शरद पवार से टेलीफोन पर बात की। सीपीआइ के डी राजा को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि सोनिया जल्‍द ही तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, आरजेडी के लालू यादव और समाजवादी पार्टी के नेताओं से भी जल्‍द मुलाकात करेंगी। दरअसल, सोनिया गांधी विपक्ष को एकजुट कर एक बार फिर भाजपा के विजय रथ को रोकने की रणनीति बना रही हैं।

Hot this week

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

Holi Bhai Dooj 2025: भाई दूज आज, इन उपाय से भाई की होगी लंबी उम्र…

Bhai Dooj 2025: होली के अगले दिन बनाया जाने...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

Topics

भारत का दुश्मन… मारा गया हाफिज का करीबी अबू कताल

Abu Kataal: भारत का एक और दुश्मन और दहशतगर्द...

खुशखबरी! लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, NASA का मिशन पहुंचा ISS …

नौ महीने से अंतरिक्ष में मौजूद सुनीता विलियम्स और...

रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री रान्या राव सोने की...

कांग्रेस नई मुस्लिम लीग- अमित मालवीय…

Karnataka: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने मुस्लिमों को राज्य...

दर्ज हुआ इतिहास, सुपर ओवर में बिना रन टीम आल आउट

टी-20 क्रिकेट में टाई ब्रेकर के तौर पर सुपर...

एक-साथ पकड़े गए लड़का और लड़की, ग्रामीणों ने बजवा दी शहनाई

बिहार: प्रेम करना गलत नहीं, मगर उसे समाज के...

Kanshiram jayanti: मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कहा- सत्ता की चाबी हासिल करना जरूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में आज भारतीय राजनीतिज्ञ और समाज...

Related Articles

Popular Categories