किसान हितैषी बनने में जुटी कांग्रेस, शुरू करेगी ये यात्रा…

0

किसानों के गुस्से से गरमायी सियासत को भुनाने के लिए कांग्रसे एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा  शुरू करने जा रही है। कांग्रसे के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अगुवाई में गुरुवार को अलीगढ़ से इस यात्रा की शुरूआत होगी। कर्ज में डूबा किसान, युवा बेरोजगार, वादा खिलाफी कर रही है सरकार जैसे नारों को बुलंद कर निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान पंचायतों के जरिये भाजपा सरकारों की पोल खोलने का अभियान चलेगा

मालूम हो कि इस समय देश में किसानों ने कर्जमाफी के लिए आंदोलन छेड़ रखा है। जिसमें मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसानों के ऊपर गोली चलने और उनकी मौत से देश की सियासत में कोहराम मचा हुआ है।

Also read : दिल्ली के जंतर-मंतर से देशव्यापी किसान आंदोलन का बजेगा बिगुल

एक तरफ मध्य प्रदेश सरकार किसानों के इस आंदोलन को रोकने में असफल साबित हो रही है। तो वहीं विपक्ष इसे राजनीतिक तूल देने की कोशिश में लगने के साथ ही इसे सरकार की सबसे बड़ी विफलता करार दे रही है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्याग्रह आंदोलन के जरिए सरकार को घेरने और किसानों की हितैषी बनने की कोशिश कर रही है। वहीं पंजाब सरकार 15 जून को किसानों के ऋण बारे फार्मूला बनाने वाली टी हक कमेटी से चर्चा करके बजट के समय की जाने वाली राहत संबंधी घोषणा को अंतिम रूप देंगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More