गुरदासपुर उपचुनाव : कांग्रेस ने बजाया जीत का डंका

0

पंजाब की सत्तारूढ़ कांग्रेस ने रविवार को गुरदासपुर लोकसभा सीट पर शानदार जीत दर्ज की। अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने 1.93 लाख वोटों से ज्यादा के अंतर से चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुरदासपुर, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों में पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर पहले ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था। इस सीट पर 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत हुई थी। इस सीट पर चार बार सांसद रहे विनोद खन्ना के अप्रैल में निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी।

इस सीट के लिए 11 अक्टूबर को मतदान हुआ था। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ मतगणना के शुरुआती चरणों से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वह भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण सलारिया से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मेजर जनरल सुरेश कुमार खजुरिया (सेवानिवृत्त) तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।

Also Read : बर्थडे स्पेशल : बेदाग चरित्र, निश्छल भावना और ज्ञान का भंडार थे ‘कलाम साहब’

लगभग 15.22 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 56 प्रतिशत ने इस चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग किया था, हालांकि 2014 के आम चुनावों में हुए 70 प्रतिशत मतदान के मुकाबले इस बार काफी कम मतदान हुआ।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More