उत्तर प्रदेश में क्या कांग्रेस को मिल पाएगी संजीवनी ? 32 साल से झेल रही है सत्ता का वनवास

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रियंका गांधी अपने प्रतिज्ञाओं के जरिए यूपी में कांग्रेस की खोई हुई जमीन ढूंढने की कोशिश कर रहीं हैं।

0

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रियंका गांधी अपने प्रतिज्ञाओं के जरिए यूपी में कांग्रेस की खोई हुई जमीन ढूंढने की कोशिश कर रहीं हैं। उन्होंने महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, संविदा कर्मियों और कोरोना की मार से आर्थिक रूप से तबाह हुए परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारने का भी ऐलान किया है।

32 सालों से सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस पार्टी:

2019 के पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी भी यूपी में कांग्रेस के पंजे को संजीवनी नहीं दिला पाई थी। इस गंठबधन को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। इस चुनाव में बीजेपी को 312, सपा को 47, बसपा को 19, रालोद को 1 और कांग्रेस को केवल 7 सीटें ही मिलीं थी।  आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस को साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 07 सीटें, 2012 में 28 सीटें, 2007 में 22 सीटें, 2002 में 25 सीटें, 1996 में 33 सीटें, 1991 में 46 सीटें और 1989 में 94 सीटें मिली थीं। प्रियंका गांधी पूरी जी जान से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का पुनर्जन्म कराने की कोशिश कर रही हैं। प्रियंका के कंधो पर 32 सालों से सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने की जिम्मेदारी है। ऐसे में आइए आंकड़ों में जानते हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस का इतिहास..

वर्षपार्टीसीटें
2017भाजपा312
 सपा47
 बसपा19
 रालोद01
 कांग्रेस07
 
2012भाजपा47
 सपा224
 बसपा80
 कांग्रेस28
 
2007भाजपा51
 सपा97
 बसपा206
 कांग्रेस22
 
2002भाजपा88
 सपा143
 बसपा98
 कांग्रेस25
 
1996भाजपा174
 सपा110
 बसपा67
 कांग्रेस33
 
1991भाजपा221
 सीपीआई04
 सीपीआई (एम)01
 बसपा12
 जनता पार्टी34
 जनता दल92
 कांग्रेस46
 
1989भाजपा57
 जनता दल208
 सीपीआई (एम)02
 सीपीआई06
 बसपा13
 अखिल भारतीय हिन्दू महासभा01
 शोषित समाज01
 कांग्रेस94

 

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत पर धमाकेदार जीत के बावजूद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में नहीं मना जश्न, जानें क्या थी वजह ?

यह भी पढ़ें: बार-बार क्यों अरुणाचल राग छेड़ता है चीन ? जानिए क्या है इसका इतिहास

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More