जब चोरी हो गई थी चार्ली चैपलिन की लाश

0

इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं जो किसी एक देश के नहीं बल्कि सारी दुनिया में चाहे और सराहे जाते हैं। चार्ली चैपलिन भी उनमें से एक हैं।

बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन की मौत के बाद कुछ चोर उनकी कब्र खोदकर ताबूत निकाल ले गए और उनके परिवार से ताबूत के बदले में चार लाख पाउंड की मांग की।

उन चोरों को धन तो नहीं मिला क्योंकि पुलिस ने चोरों को पकड़कर 17 मई के दिन चार्ली चैपलिन का ताबूत बरामद किया।

टाइम मैगज़ीन के कवर पर मिली थी जगह-

अपनी मूक फिल्मों के द्वारा अमेरिका में पूंजीवाद, ​फासिज्म और युद्ध के खिलाफ मजबूत संदेश देने वाले महान एक्टर डॉयरेक्टर चार्ली चैपलिन ने सिनेमा में नए आयाम गढ़े। वे पहले ऐसे एक्टर थे जिन्हें टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर जगह दी थी।

उनके पिता एक एक्टर थे और उन्हें शराब की लत थी। उनका बचपन काफी संघर्षों में बीता। उनकी मां को मेंटल अस्पताल में भर्ती कराने के बाद चार्ली और उनके भाई को अपने पिता के साथ रहना पड़ता था।

कुछ सालों में चार्ली के पिता की मौत हो गई थी। परेशानी भरे बचपन के बावजूद वे अ​मेरिकी सिनेमा में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हालांकि अमेरिका ने 1952 में उन्हें बैन कर दिया था।

जब चार्ली को मिला था ऑस्कर-

चार्ली की फिल्मों के कम्युनिस्ट विचारों के चलते अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। 20 साल बाद 1972 में उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला था। चार्ली के सिनेमा को योगदान के चलते वहां मौजूद लोगों ने 12 मिनटों तक खड़े होकर तालियां बजाई थी। यह ऑस्कर के ​इतिहास में सबसे बड़ा स्टैंडिग ओवेशन माना जाता है।

यह भी पढ़ें: ‘चार्ली चैपलिन’ की फोटो को हमेशा जेब में रखते है अक्षय

यह भी पढ़ें: ‘पॉकेटमनी’ बचा के गरीब बच्चों को पढ़ा रहे है इंजीनियरिंग

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More