डेंगू के बढ़ते मामलों पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

0

उत्तर प्रदेश में बढ़ते डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए मोर्चा संभाला, गोरखपुर जाने से पहले अफसरों के साथ एक विशेष बैठक की। जिसमे उन्होंने नोडल अफसरों को डेंगू की रोकथाम के लिए व्यवस्थाओं को लेकर कड़े निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोडल अफसरों को डेंगू के रोकथाम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए दोबारा फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे का विशेष अभियान चलाएं। मिशन मोड में डॉक्टर एवं दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। अस्पताल पहुंचे मरीज को हर हाल में जरूरी उपचार मिले। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने 26 अक्टूबर को स्वस्थ विभाग के अधिकारियों को डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने का निर्देश दिए थे। साथ ही प्रत्येक जिला हस्पताल में आईसोलेशन वर्ड समेत दवाओं और अन्य जरुरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने का आदेश दिए थे। सके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की थी कि वे संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वह गोरखपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं रात में वह गोरखपुर में ही विश्राम करेंगे।

उत्तर प्रदेश में डेंगू के सात हजार से अधिक मरीज:

उत्तर प्रदेश में अब तक डेंगू के 7134 से अधिक केस पाए गए हैं। इस वर्ष प्रदेश में डेंगू से सर्वाधिक प्रभावित जनपदों में प्रयागराज में 1171 केस, लखनऊ 1058 केस, गाजियाबाद 513 केस, अयोध्या 458 फेस एवं जौनपुर 371 डेंगू केस सूचित हुए हैं।

डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग विशेष प्रयास कर रहा है। सभी जनपद स्तरीय चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर डेंगू वार्ड चिहिन्त एवं क्रियाशील किये गये हैं। सभी जिला चिकित्सालयों व परिधिगत चिकित्सालयो में फीवर हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं।

Also Read:  डेंगू-स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर डिप्टी CM बृजेश पाठक सख्त, दिए ये निर्देश

 

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More