कभी कंगना से नजरें मिलाने वाले चिराग पासवान अब तक हैं बैचलर…

0

चिराग पासवान आज की तारीख में बिहार की राजनीति का बड़ा नाम है। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने राजनीति में आने से पहले बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने का पूरा प्रयास किया लेकिन यहां बात नहीं बनी।

चिराग की किस्मत बॉलीवुड में तो नहीं चली मगर वे बिहार में युवा नेता के तौर पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। चिराग ने बॉलीवुड में बतौर मॉडल शुरूआत की थी। चिराग की पहली फिल्म 2011 में आई थी। फिल्म का नाम था ‘मिले न मिले हम’।

इस फिल्म में उनके अपोजिट कंगना रनौत थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई। इस फिल्म के बाद कंगना और चिराग के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोरी थी हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई थी ये तो कंगना या चिराग हीं जानें।

फिल्म हुई ​फ्लॉप तो मुंबई से बिहार लौटे चिराग-

‘मिले न मिले हम’ फिल्म से चिराग की बॉलीवुड में एंट्री तो हो गई, लेकिन वे इससे अपनी एक्टिंग की छाप नहीं छोड़ पाए। इस फिल्म को बिहार की जनता ने खूब पसंद किया।

फिल्म के फ्लॉप होने के बाद चिराग मुंबई छोड़कर बिहार वापस आ गए और जुमई की लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। साल 2009 में जब वे अपने पिता के साथ बिहार में घूमकर प्रचार कर रहे थे तो उन्हें जनता से बहुत प्यार मिला।

बीते दिनों ही चिराग ने अपने पिता को खोया है। इस वक्त चिराग अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे है और विधानसभा चुनाव में जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बिहार की राजनीति में इस युवा नेता की अलग पहचान है।

यह भी पढ़ें: बड़ा खुलासा : रामविलास पासवान के नकली वारिस हैं चिराग…

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव : ‘वोटकटवा’ कहे जाने पर भड़के चिराग पासवान, भाजपा को दिया ऐसा जवाब…

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More