चौधरी जयंत ने ट्वीट की अखिलेश के साथ तस्वीर, RLD-SP सीटों का हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन पर चर्चा के लिए मंगलवार को चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव ने मुलाकात की।

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन पर चर्चा के लिए मंगलवार को चौधरी जयंत सिंह और अखिलेश यादव ने मुलाकात की। यह मुलाकात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के घर पर हुई। इस बैठक को लेकर सभी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है की सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों में सहमति बन गई है और जल्द ही ऐलान हो सकता है।

चौधरी जयंत सिंह ने अखिलेश यादव के साथ ट्वीट किया फोटो:

इस मुलाकात के बाद आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने अखिलेश यादव के साथ एक फोटो ट्वीट करते हुए लिखा है, “बढ़ते कदम!” आरएलडी चीफ के इस ट्वीट के बाद सपा के साथ चुनावी गठबंधन करीब-करीब तय माना जा रहा है।

अखिलेश यादव ने लिखा बदलाव की ओर:

वहीं इस मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोटो ट्वीट की। इसमें दोनों नेता हाथ मिला रहे हैं। अखिलेश ने लिखा, “श्री जयंत चौधरी जी के साथ बदलाव की ओर।”

छोटे दलों के साथ गठबंधन:

गौरतलब हो कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही साफ कर दिया था की वह उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए छोटे दलों के साथ गठबंधन करेंगे। समाजवादी पार्टी ने जनवादी पार्टी के संजय चौहान और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ गठबंधन की घोषणा पहले ही कर चुकी है। वही शुक्रवार को आरएलडी चीफ चौधरी जयंत सिंह ने कहा था कि इस महीने के अंत तक वह गठबंधन का फैसला कर लेंगे।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने किया कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान, कांग्रेस बोली- ‘टूट गया अभिमान

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More