चिलचिलाती धूप में बच्चे को सीने से लगाए ट्रैफिक संभालती नजर आई महिला पुलिसकर्मी, देखें Video

0

इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस की महिला सिपाही का एक वीडियो वायरल हो रहा हैा इस वीडियो में महिला सिपाही अपनी ड्यूटी और मां होने का फर्ज दोनों निभाती दिख रही है।

इस वीडियो में महिला सिपाही मासूम बच्चे को सीने से लगाए हुए चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करती नजर आ रही हैं। वीडियो चंडीगढ़ का बताया जा रहा है।

बच्चे को लेकर ट्रैफिक संभालती चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की महिला कांस्टेबल का वीडियो देखकर लोगों ने उनके जज्बे को सलाम किया। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके काम की सराहना की।

लोग जमकर कर रहे प्रशंसा-

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी चंडीगढ़ के सेक्टर 15/16/23/34 में रोटेशन के आधार पर लगी है।

इस दौरान वह ट्रैफिक संभालने के साथ ही गोद में बच्चों को भी संभाल रही हैं। वीडियो शुक्रवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स महिला कांस्टेबल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: प्रेम प्रसंग में कांस्टेबल ने महिला सिपाही को गोली से उड़ाया, फिर खुद को भी गोली मारी

यह भी पढ़ें: गोद में मासूम को लेकर डीजीपी से गुहार लगा रही महिला कांस्टेबल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More