बुलंदशहर : दारोगा ने दारोगा को मारी गोली, मौत

बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दारोगा विजेंद्र सिंह की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रात करीब 12 बजे थाने की तीसरी मंजिल पर बने क्वार्टर में उनकी साथी दारोगा नरेंद्र सिंह की सर्विस रिवाल्वर से गोली चलने से मौत हुई।

0

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बीबी नगर थाने में तैनात दारोगा विजेंद्र सिंह की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना शुक्रवार रात करीब 12 बजे की है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएसपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: कचौड़ी-जलेबी की दुकान पर जमी थी भीड़, पुलिस ने मारा छापा तो…

साथी दारोगा ने चलाई गोली-

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दारोगा शुक्रवार देर रात अपने क्वार्टर पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद सोने के लिए गए थे। वहीं उनके साथी दारोगा नरेंद्र की सर्विस रिवाल्वर से अचानक गोली चल गई, जो उनके पेट में लगी। इस घटना के बाद नरेंद्र लहूलुहान हालत में दरोगा विजेंद्र सिंह को अपनी निजी सेंट्रो कार से बीबी नगर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बरेली : SDM ने लगाई दारोगा की क्लास, बोले- वर्दी पहनकर सुपरस्टार न बनें

आरोपी दारोगा गिरफ्तार-

सूचना मिलते ही मुख्यालय से एसएसपी संतोष कुमार सिंह व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी दरोगा नरेंद्र मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने रात में ही गाजियाबाद जिले के मसूरी थानाक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मृतक दरोगा विजेंद्र सिंह गाजियाबाद जिले के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव जलालाबाद का रहने वाला है, थाने पर उसकी बीते वर्ष 22 जुलाई को तैनाती हुई थी।

यह भी पढ़ें: वर्दी में पत्नी के साथ ‘तफरी’ कर रहे थे दारोगा साहब, एसडीएम ने पकड़ा तो…!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More