लड़की ने बहाने से प्रेमी को बुलाया घर, फिर एसिड से नहला डाला, अस्पताल में हुई मौत

0

आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड पर तब एसिड अटैक किया, जब उसे पता चला कि वह किसी और लड़की के साथ शादी करने जा रहा है। घटना आगरा के हरि पर्वत थाना अंतर्गत खंदारी इलाके में गुरुवार शाम को हुई।

बुरी तरह से झुलसे 28 वर्षीय देवेंद्र राजपूत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक, एक प्राइवेट लैब में काम करने के दौरान दोनों को आपस में प्यार हुआ था, जिसके बाद ये एक किराए के घर में साथ रहने लगे थे।

शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज थी गर्लफ्रेंड-

लड़के के परिवारवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी, जिसके चलते उसकी गर्लफ्रेंड काफी नाराज हो गई थी। लड़का गुरुवार को काम पर गया हुआ था, तभी लड़की ने सिलिंग फैन ठीक करने के बहाने से उसे घर पर बुलाया।

सिलिंग फैन की मरम्मत करने के दौरान लड़की ने लड़के पर तेजाब से हमला कर दिया।

लड़की की पहचान सोनम के रूप में की गई है। एसिड फेंकने के दौरान सोनम को भी कई जगह चोटें आई हैं। उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी-

कासगंज से आगरा आए देवेंद्र के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे पर किए गए एसिड हमले के पीछे सोनम ही है।

आगरा के पुलिस अधीक्षक बी. आर. प्रमोद ने कहा कि मृतक के माता-पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा, “एसिड हमले के पीछे लड़की ही है इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।”

यह भी पढ़ें: बेटी के बॉयफ्रेंड को बराक ओबामा ने अपने घर में रखा, जानें वजह…

यह भी पढ़ें: महिला के थे दो बॉयफ्रेंड, आपत्तिजनक स्थिति में देख एक ने दूसरे को उतारा मौत के घाट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More