भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनाव पर होगी चर्चा

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक NDMC कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। इस मीटिंग में करीब 124 सदस्य उपस्थित हैं।

0

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक NDMC कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। इस मीटिंग में करीब 124 सदस्य उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजवनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हैं।  वही बाकी सदस्य वर्चुअली रूप से जुड़े हैं।  वही, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअली तौर पर जुड़े हैं। इस अहम बैठक में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिले झटके के बाद अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी।

इन राज्यों पर चर्चा:

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर पर होने वाले विधानसभा चुनाव पर विशेष रणनीतिक चर्चा होगी।  इन पांच राज्यों में खासतौर पर यूपी, गोवा और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा जोर लगा रही है।  ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की ये बैठक बेहद महत्वपूर्ण है।

दो साल बाद हो रही है बैठक:

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद नहीं हो सकी थी।  यह बैठक दो साल बाद हो रही है।

 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव में जिन्ना पर राजनीतिक घमासान, अखिलेश यादव अपने बयान पर कायम

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More