भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रवाना की तिरंगा यात्रा

0

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जलालपुर, अम्बेडकरनगर में तिरंगा यात्रा को रवाना किया। श्री सिंह ने कहा मोटर साईकिलों पर तिरंगा लिए निकले पार्टी कार्यकर्ताओं को मैं प्रणाम करता हूॅ जो राष्ट्र भक्ति की अलख जगाने के लिए निकले है। उन्होंने कहा कि डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय ने एक देश, एक विधान व एक निशान का सपना देखा था। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए खत्म करके उनका सपना पूरा किया है। अब देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक सिर्फ तिरंगा निशान है।

श्री सिंह ने राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिले में प्रथम आगमन पर हर चैराहे पर कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े और उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। पूरे जोश के साथ कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के साथ आगे बढ़ें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एसएन पब्लिक स्कूल नेवादा के मैदान पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश का मस्तक ऊँचा किया है। तिरंगा यात्रा से नौजवान आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले महापुरूषों का जीवन चरित्र जनमानस तक पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं। जिससे समाज में राष्ट्र प्रेम के भाव का संचार हो रहा है।

जन-गण-मन की धड़कन में तिरंगे का सम्मान और भारत का स्वाभिमान समाहित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा प्रारम्भ की है। नौजवान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा देश की एक मात्र पार्टी है जिसमें नेता बनने के लिए किसी परिवार विशेष में जन्म लेने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि संगठन का कार्य करते-करते साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष जैसे पदों पर पहुंचते हैं। आज के कार्यकर्ता ही कल के नेता हैं।

श्री सिंह ने कहा कि मोदी सरकार एवं योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों को समर्पित है। आयुष्मान, उज्जवला, जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास, मुद्रा योजना, शौचालय, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम किया है। एक-एक कार्यकर्ता को इन जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के काम में जुटना है।

यह भी पढ़ें: रेप पीड़िता : चिन्‍मयानंद पर रसूख के चलते नहीं हुआ एक्शन

यह भी पढ़ें: कठेरिया के खिलाफ मुकदमे वापस लेगी योगी सरकार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More