रेल राज्य मंत्री के खिलाफ भाजपा सांसद ने खोला मोर्चा

0

गोरखपुर ,फूलपुर, कैराना,और नूरपुर उपचुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद भाजपा में विरोध के स्वर उभरने लगे है। आधा दर्जन दलित सांसदों ने पहले ही पार्टी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। कैराना हारने के बाद पिछड़ी जाति के सांसद भी खुल कर अपनी भड़ास निकालने के लिये आगे आ रहे है।

एक केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया

इसमें ताज़ा नाम जुड़ा है देवरिया की सलेमपुर सीट से सांसद रवीन्द्र कुशवाहा का उन्होंने अपनी सरकार के एक केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। खबरों के अनुसार कुशवाहा का कहना है कि वह मानसून सत्र में लोकसभा में सरकार के खिलाफ धरना देंगे।

Also Read :  ‘आप’ के कपिल को मिल सकता है भाजपा का सहारा!

कुशवाहा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से काफी नाराज़ हैं ।कुशवाहा का कहना है कि मनोज सिन्हा सामंतवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इसलिए पिछड़ी जाति के सांसदों की उपेक्षा कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वे देश के मंत्री न होकर गाजीपुर के मंत्री बन कर रह गए हैं।

कुशवाहा की खुद की छवि भी धूमिल हो रही है

सरकार और संगठन से नाराज कुशवाहा ने मानसून सत्र में नयी दिल्ली में संसद भवन के सामने धरना देंने का एलान कर दिया है । कुशवाहा का मानना है आम जनता के बीच भाजपा की तो किरकिरी हो ही रही है इसके साथ कुशवाहा की खुद की छवि भी धूमिल हो रही है और क्षेत्र के लोगों में सरकार की नीतियों को ले कर नाराजगी भी बढ़ती जा रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More