प्रियंका को नया अध्यक्ष बनाने की पृष्ठभूमि लिखी जा चुकी है – BJP सांसद

0

भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर बड़ा बयान दिया है। सोनकर ने कहा कि नया अध्यक्ष बनाने की पृष्ठभूमि लिखी जा चुकी है। 2019 में राहुल गांधी के हारने के बाद उनसे इस्तीफा मांगा जाएगा।

इसी वजह से प्रियंका गांधी को लाया गया है। कांग्रेस में कोई और प्रियंका गांधी का विरोध नहीं कर सकता है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खत्म है संगठन तक नहीं और रही बात भाजपा का विकल्प बनने की क्षमता प्रियंका गांधी में नही हैं।

Also Read :  बॉलीवुड एक्टर्स को ऐसे टक्कर दे रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी

वहीं बिहार सरकार में मंत्री प्रमोद कुमार ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ एक आपत्तिजनक बयान दिया। प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने के बाद प्रमोद कुमार ने रविवार को कहा कि नवनियुक्त कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अभी ‘बच्ची’ हैं।

बता दें कि इस बयान से पहले बिहार में बीजेपी के मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा था कि प्रियंका बहुत सुंदर हैं लेकिन उनके पास कोई अन्य प्रतिभा नहीं है।

आपको बता दें कि जिस दिन से प्रियंका गांदी को कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। उस दिन से चारो तरफ से बयानबाजी का सिलसिला जारी है। चारों तरफ से प्रतिक्रियाओं का दौर चल रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि पीएम ने कहा, ‘कुछ लोगों के लिए परिवार ही पार्टी है, हमारे लिए पार्टी ही परिवार है। हमारा विरोध कांग्रेस की संस्कृति से है। कांग्रेस मुक्त देश का मतलब कांग्रेस मुक्त संस्कृति से है।’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More