नेहरू-गांधी की तुलना कचरे से करने पर bjp सांसद पर भड़की कांग्रेस

0

असम के एक भारतीय जनता पार्टी सांसद रविवार को उस वक्त विवादों के केंद्र में आ गए जब उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तुलना कचरे से कर दी।

also read : उप्र के मंत्री रजा का बयान राम मंदिर निर्माण में बाधा : रिजवी

अब किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है

जोरहाट के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने शिवसागर जिले के सोनारी में एक जनसभा में कहा, “कांग्रेस ने इतने सालों में लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भर दिया है और अब किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है।”

also read : राम मंदिर, राजनेताओं ने नफरत फैलाने की कोशिश की : महंत

पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

जिस समय उन्होंने यह बात कही, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मंच पर मौजूद थे।कांग्रेस ने भाजपा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने असम में कई जगहों पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुवाहाटी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

also read : राहत कोष के लिए धन जुटाने को एकजुट हुए पूर्व राष्ट्रपति

इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का उल्लेख कचरे के तौर पर किया

प्राथमिकी में कहा गया है, “सांसद ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का उल्लेख कचरे के तौर पर किया है। इसलिए हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी और अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की मांग करते हैं।”

also read : योगी ताजमहल के सामने फोटो खिचवाएं : अखिलेश

अक्षम्य अपराध है , तुरंत गिरफ्तारी की मांग

असम कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने कहा, “जवाहलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तुलना कचरे से करना एक अक्षम्य अपराध है और हम इसके लिए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More