BJP विधायक का विवादित बयान – CM बनने के लिए मायावती को लेना होगा अगला जन्म

0

अपने विवादास्पद बयानों की वजह से अकसर चर्चा में रहने वाले उत्तर प्रदेश से बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने इस बार बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित बयान दिया है।

सुरेंद्र सिंह ने कहा, अब मायावती को ‘मुख्यमंत्री बनने के लिए अगला जन्म लेना होगा।’

मायावती-सोनिया गांधी पर साधा निशाना-

सुरेंद्र सिंह ने कहा, ‘वह (मायावती) भाजपा के कारण तीन बार मुख्यमंत्री बनीं और अब भाजपा का विरोध करना उनके जीवन का तरीका बन गया है।’

आगे कहा, ‘यदि भाजपा ने उन्हें समर्थन नहीं दिया होता तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अब उन्हें दूसरा जन्म लेना होगा।’

सुरेंद्र सिंह यहीं नहीं रुके।

उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी निशाना साधा।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें ‘राज धर्म’ का कोई ज्ञान नहीं है और उन्हें देश की जनता ने पहले ही नकार दिया है।

पहले भी दिया था विवादित बयान-

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सुरेंद्र सिंह ने एक विवादित बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि मुस्लिम कई पत्नियां रखते हैं और उनके बच्चे जानवर प्रवृत्ति के होते हैं।

इतना ही नहीं, वे डॉक्टरों को ‘राक्षस’ और पत्रकारों को ‘दलाल’ बोल चुके हैं।

हिंदू धर्म बचाने के लिए विधायक ने हिंदुओं से अधिक बच्चे पैदा करने का आग्रह भी कर चुके हैं।

हालांकि, भाजपा लगातार उनके बयानों को नजरअंदाज करती आई है।

यह भी पढ़ें: अखिलेश सिंह थे रायबरेली के रॉबिनहुड, कर दी थी कांग्रेस की नींद हरम

यह भी पढ़ें: BJP पूर्व विधायक बोले- लव जेहाद के अड्डे हैं हुक्का लाउंज

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More