बस्ती में 14 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में भाजपा नेता कुंदन सिंह गिरफ्तार

0

बस्ती जिले में 5 जून को कक्षा 6 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय बच्ची के साथ भाजपा युवा नेता द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। सामूहिक दुष्कर्म के दौरान अधिक रक्त बहने के कारण बच्ची की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मालमे में मृतिका के परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 36 घंटे बाद पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह सहित तीन लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

नही हुआ अंतिम संस्कार

सोशल मीडिया पर नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या को लेकर काफी रोष है। इसी के साथ बुधवार को मृतिका की बहनों की ओर से एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें बताया गया था कि अभी तक दुष्कर्मियों की गिरफ्तारी नही हुई है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जाएगा, तब मृतिका का अंतिम संस्कार नही करेंगे। फिलहाल दबाव बढ़ता देख पुलिस ने तीनों आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

5 जून को किया था दुष्कर्म

बता दें, बस्ती में सोमवार को  14 वर्षीय बच्ची के साथ भाजपा नेता कुंदन सिंह ठाकुर ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया था। उसके बाद तीनों ने बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। बीती रात पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए एसओजी प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात कलवारी थाना क्षेत्र में एक गाँव मे कार से कुन्दन सिंह पहुँचा था। कुन्दन सिंह प्राइवेट साधन से मुरादाबाद पहुँचा था और मुरादाबाद से एसओजी टीम ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। तीसरे आरोपी को पकड़ने में पुलिस को 36 घंटे से ऊपर लगा।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

बस्ती के एसपी ने कहा कि सभी अभियुक्त गिरफ्तार लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। एसपी ने कहा थाना क्षेत्र गौर में एक युवती का शव मिला था। जिसमें एफआईआर दर्ज हुई थी इसमें पहला अभियुक्त चार घंटे गिरफ्तार लिया गया था। बाकी के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

 

Also Read : अब कब्रों में भी महफूज नहीं बेटियां…! जानिए क्या है नेक्रोफ़ीलिया का सच

Also Read : 7 साल की अनुप्रिया यादव बनी विश्व चैंपियन, जानिए छोटी सी उम्र में कैसे बनी माहिर खिलाड़ी…

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More