SC/ST Act से पहले राम जन्म भूमि एक्ट लाएं : भाजपा MLA

0

यूपी के बलिया में बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने राम मंदिर निर्माण पर पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राम के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आरएसएस के संस्कारों से लोग आज भारतीय राजनीति के शीर्ष पर पहुंचे हैं। उन्‍होंने कहा कि लोगों को हरिजन या एससी/एसटी एक्ट लाने से पहले राम जन्मभूमि एक्ट लाना चाहिए। कम से कम भगवान राम पर भी विधेयक लाकर के राम मंदिर बनाया जाना चाहिए।

राम मंदिर बिलकुल बनेगा इसमें कोई दोराय नहीं है

बीजेपी विधायक ने जोर देकर कहा कि राम मंदिर बिलकुल बनेगा इसमें कोई दोराय नहीं है। विधायक ने कहा कि धारा 370 खत्म करने का इससे बढ़िया मौका आने वाला नहीं है। धारा 370 समाप्त होनी चाहिए। भारत में जितने भी विदेशी, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी हैं, उनको भगाने की व्यवस्था होनी चाहिए।

भगवान मानने वाले लोग गीता नहीं जलाएंगे तो संगीता जलाएंगे

बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके, बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि बसपा के लोग राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानते मायावती और काशीराम को भगवान मानने वाले लोग गीता नहीं जलाएंगे तो संगीता जलाएंगे।

Also Read ;  गिरफ्तारी से नाराज ‘हार्दिक’ समर्थकों का उपद्रव, आगजनी, तोड़फोड़

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलिया बलिदान दिवस कार्यक्रम में मंच से कहा कि देश में कहा जा रहा है कि चिंता कीजिए जम्मू-कश्मीर से लाखों पंडित भगा दिए गए। उन्‍हें घर से बेघर कर दिया गया। ऐसा करने वाला इंसान नहीं शैतान है और शैतान का जवाब शराफत से नहीं, बल्कि गोली है और शैतान को तब तक गोली मारनी चाहिए, जब तक उसके प्राण ना निकल जाएं।

चुटकी लेते हुए निर्लज और बेशर्म तक कह डाला

विधायक ने कहा कि आज भारत की संसद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई है लेकिन उसके पहले चाहे किसी भी दल की सरकार हो कश्मीर से भगाए गए पंडितों को बसाने का काम नहीं किया गया। आज कश्मीर से भगाए गए पंडित दिल्ली और मुंबई की गलियों में कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं। बीजेपी विधायक ने राजनीति करने वाले लोगों पर चुटकी लेते हुए निर्लज और बेशर्म तक कह डाला।साभार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More