यूपी : BJP और निषाद पार्टी ने किया गठबंधन का ऐलान, कहा- पूरी ताकत से लड़ेंगे 2022 का चुनाव

0

उत्तर प्रदेश के 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी ने हाथ मिलाया है। ये दोनों पार्टियां सूबे में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को दोनों ने गठबंधन को ऐलान किया।

बीजेपी और निषाद पार्टी की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान यह भी बताया ​गया कि दोनों के साथ-साथ अपना दल भी गठबंधन में शामिल हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ-साथ निषाद पार्टी के संजय निषाद भी शामिल थे।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन है। हम 2022 का विधानसभा चुनाव और ताकत के साथ मिलकर लड़ेंगे। अपना दल भी हमारे साथ जुड़ा है। मेरा विश्वास है कि भाजपा 2022 के चुनाव में हर समाज को गहराई से साथ लेने में सफल होगी।’

यूपी बीजेपी प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने इस दौरान कहा कि बीजेपी 2022 का विधानसभा चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निषाद पार्टी के साथ मिलकर लड़ेगी। इस प्रेस कांफ्रेंस से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा था, ‘विलय नहीं करेंगे, निषाद पार्टी अलग से अपने पार्टी चिन्ह से चुनाव लड़ेगी।’

यह भी पढ़ें: चार साल की दलित बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, अस्पताल में मासूम का चल रहा इलाज

यह भी पढ़ें: 70 वर्षीय बुजुर्ग ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More